बिहार चुनाव के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योत सिंह के बीच चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है. पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई देने के लिए पावर स्टार पवन सिंह पहली बार सामने आए और कई बड़े बयान दिए. उन्होंने यह भी दावा कर दिया कि ज्योति सिंह यह सब ‘ड्रामा’ विधायक बनने के लिए कर रही हैं.
प्रेस कांफ्रेस में पवन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा, “ज्योति के पिता जी ने कहा कि आप ज्योति को विधायिका बना दीजिए. उसके बाद आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है. चाहें उसको रखिए या छोड़ दीजिए.” यह दावा करते हुए पवन सिंह बोले, “ज्योति जी आप इतना तो नीचे मत गिरिए. विधायक बनने के लिए आप इस हद तक गिर सकती हैं, इसकी उम्मीद नहीं थी.”
पवन सिंह ने यह भी दावा किय कि उन्होंने ज्योति सिंह के पिता से कहा कि वह मर्यादा से बाहर नहीं जा सकते. उनके मां बाप के दिए हुए संस्कार को गलत साहित नहीं कर सकते. इसलिए उन्होंने ज्योति सिंह के पिता की यह बात ठुकरा दी.
