धमतरी पुलिस की तत्परता से आरोपी चंद घंटों में सलाखों के पीछे, शराब व नकदी बरामद
धमतरी/ 07 अक्टूबर दानीटोला स्थित शराब दुकान में छत तोड़कर शराब और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शराब की कुछ बोतलें व नगदी रकम बरामद की गई है।
छत तोड़कर की थी चोरी
दिनांक 05 अक्टूबर 2025 की रात दानीटोला स्थित शराब दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति ने छत के माध्यम से दुकान में घुसकर शराब व नगदी की चोरी कर ली थी। प्रकरण में दुकान संचालक दुर्गेश सोनकर की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 247/2025, धारा 331, 305(e) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य से आरोपी तक पहुँची पुलिस
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर कृष्णा निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी बरदीपारा (गौठान के सामने), धमतरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई शराब में से कुछ खुद पी ली और नकदी खर्च कर दी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर
-
व्हाईट रैबिट पौवा,
-
सेवन हावर्स पौवा,
-
और ₹1000 नगद
बरामद किए।
गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल
कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का विवरण:
-
नाम: कृष्णा निर्मलकर
-
पिता का नाम: राजकुमार निर्मलकर
-
उम्र: 20 वर्ष
-
पता: बरदीपारा (गौठान के सामने), थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
