धमतरी/ विजयदशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को रक्षित केंद्र धमतरी में पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा की गई। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
पूजा में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी मोनिका मरावी, मीना साहू, यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

SP परिहार सहित मौजूद अधिकारियों ने परंपरागत रूप से हर्ष फायर भी किया।
इसके अलावा जिले के सभी थानों और चौकियों में भी शस्त्र-पूजा परंपरागत तरीके से संपन्न हुई।
गौरतलब है कि पुलिस विभाग में विजयदशमी और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यंत्रों, शस्त्रों और वाहनों की पूजा करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
