DHAMTARI/ जिला साहू संघ धमतरी के सभी सामाजिक इकाइयों में सामाजिक संगठन का निर्वाचन क्रमबद्ध जारी है l इसी क्रम में 28 सितंबर को तेलीनसत्ती के सामाजिक भवन में तहसील साहू समाज धमतरी( ग्रामीण) के प्रमुख पदों पर निर्वाचन संपन्न हुआ l जिसमें तहसील अध्यक्ष डॉ ललित साहू सोरम, उपाध्यक्ष पुरुष चिरौँजी साहू पुरी, उपाध्यक्ष महिला रुखमणी साहू दरगहन, संगठन सचिव पुरुष टीकाराम साहू झुरानवागांव, संगठन सचिव महिला पदमनी साहू अछोटा निर्वाचित हुए l निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और निर्वाचन अधिकारी अवनेन्द्र साहू जिलाध्यक्ष के द्वारा शपथ ग्रहण करवाते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया l

तहसील अध्यक्ष निर्वाचित होने पर डॉ. ललित साहू ने बताया कि हमारे साहू समाज को और भी अधिक संगठित करना, समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवा उत्थान, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक विकृतियों के उन्मूलन, पारदर्शितापूर्ण कार्य कर समाज की उत्तरोत्तर प्रगति करना रहेगा l इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में तहसील, परिक्षेत्र, ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी एवं मतदातागण उपस्थित थे l
