दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (30 सितंबर) की सुबह मौसम सुहाना हो गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है.

दरअसल, बीते कई दिन से उमस और गर्मी ने दिल्लीवासियों की हालत खराब कर रखी थी. हवा बिल्कुल नहीं चल रही थी. खड़े-खड़े पसीने से तरबरतर होने वाली स्थिति थी. इस बीच मौसम विभाग ने दो दिन की राहत के आसार जताए थे. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार (30 सितंबर और 1 अक्टूबर) को हल्की बारिश के साथ तापमान में अच्छी-खासी गिरावट के आसार हैं. ऐसे में दिल्ली वालों के लिए यह मौसम बड़ी राहत लेकर आ रही है.
