Breaking

शाला प्रवेशोत्सव में एसपी सूरज सिंह परिहार का प्रेरक संदेश, विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र ऋण’ निभाने और संवाद की संस्कृति अपनाने का किया आह्वान…

एसपी धमतरी के निर्देशन में चाकूबाजों पर सख्त कार्रवाई, भखारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच…

चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR…

धमतरी में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बड़ी न्यायिक सफलता, नशीली कैप्सूल बेचने वाले आरोपी को 8 साल की सजा…

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह: पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने भखारा लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत ₹36 हजार का मशरूका जब्त…

मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?

E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान….

धमतरी: दोस्त को हाथ ठेले में लादकर अस्पताल पहुंचाया, युवक की इंसानियत बनी मिसाल…

Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए…

‘हम CM के काम तय नहीं कर सकते’, विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज…

धमतरी पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता: 53 किलो गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा…

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?

धमतरी: भाजपा नेता उमेश साहू ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण की उठाई मांग…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: हथौड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

धड़ाम से गिर गई Google Pixel 10 की कीमत! Amazon सेल में मात्र इतने रुपये में खरीदने का मौका…

एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड…

धमतरी पुलिस की रिकॉर्ड कार्रवाई: 6 माह में 59 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.70 करोड़ की संपत्ति जब्त…

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…

अछोटा पुल के नीचे महानदी से धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन, 8 ट्रैक्टर जब्त…

विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों का तहसील स्तर पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन….

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धमतरी पुलिस की जागरूकता पहल, ग्राम खरेंगा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक…

अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा…

पिपराही तालाब में अवैध मुरम उत्खनन के विरोध में अर्धनग्न धरने पर बैठे पार्षद, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन…

Share

भखारा | नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भूपेंद्र यादव शनिवार को पिपराही तालाब में कथित अवैध मुरम उत्खनन और तालाब की अनदेखी के विरोध में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि तालाब में निकाली गई मिट्टी को पहले बाहर हटाया जाए, उसके बाद ही मुरम का परिवहन किया जाए। उनकी मांग पूरी होने तक वे धरने पर डटे रहे।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में नगरवासी भी पहुंचे और पार्षद की मांग का समर्थन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार राजनीतिक संरक्षण के चलते मनमानी कर रहा है, जिसके चलते तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

पार्षद भूपेंद्र यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद वार्ड स्थित पिपराही तालाब की कई दशकों से सफाई नहीं हुई है। नगर का गंदा पानी लगातार तालाब में पहुंचने से इसकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत से प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर धमतरी को भेजा गया था, ताकि तालाब की सफाई, पिचिंग, टू-वाल सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने केवल मुरम निकालने पर ध्यान दिया, जबकि तालाब की सफाई नहीं कराई। उत्खनन के दौरान निकाली गई मिट्टी को तालाब के भीतर ही छोड़ दिया गया, जिससे गंदगी और बढ़ गई। पार्षद का कहना था कि उनकी मांग सिर्फ इतनी थी कि पहले तालाब से मिट्टी बाहर निकाली जाए, उसके बाद ही मुरम का परिवहन किया जाए।

धरने के कारण कुछ समय के लिए मुरम का परिवहन भी रोकना पड़ा। बाद में नगर पंचायत के सीएमओ और संबंधित ठेकेदार ने पहले तालाब से मिट्टी हटाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पार्षद ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

फिलहाल इस मामले को लेकर नगर में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर है कि प्रशासन और ठेकेदार अपने आश्वासन पर कितना अमल करते हैं।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में