विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम में बच्चों के बीच बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाकर इस दिन को खास बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। पूरा वातावरण एक पारिवारिक उत्सव में बदल गया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा, उनसे उनके नाम पूछे, पढ़ाई और सपनों के बारे में जाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वे किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि एक स्नेही अभिभावक की तरह बच्चों के बीच नजर आए।

उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया तथा उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सभी बच्चों की मुस्कान ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।” उनके इन शब्दों ने बच्चों के मन को गहराई से छू लिया।
आश्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के अधिकांश आदिवासी समुदाय के छात्र अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुँचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष क्षण बन गया।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
