Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में व्यापक बलवा ड्रिल संपन्न, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का अभ्यास…

Share

धमतरी/ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन धमतरी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विस्तृत एवं योजनाबद्ध बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। रक्षित निरीक्षक धमतरी के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा वैधानिक कार्यवाही का क्रमबद्ध व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बल को आपात परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग तथा न्यूनतम बल प्रयोग की रणनीति से अवगत कराना रहा।

पार्टीवार कार्यवाही का अभ्यास

प्रथम पार्टी – समझाइश एवं भीड़ नियंत्रण दल
घटनास्थल पर पहुंचकर माइक/घोषणा प्रणाली के माध्यम से भीड़ को समझाइश देने, शांतिपूर्ण तरीके से तितर-बितर होने की चेतावनी देने तथा प्रारंभिक स्तर पर स्थिति नियंत्रित करने का अभ्यास किया गया।

द्वितीय पार्टी – दंगा नियंत्रण एवं शील्ड फॉर्मेशन दल
हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड व लाठी जैसे उपकरणों के साथ फॉर्मेशन बनाकर आगे बढ़ने, पत्थरबाजी या उग्र स्थिति में नियंत्रित लाठीचार्ज की कार्यवाही का प्रदर्शन किया गया।

तृतीय पार्टी – आंसू गैस/विशेष उपकरण दल
आवश्यकता पड़ने पर आंसू गैस का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने एवं न्यूनतम बल प्रयोग की रणनीति का अभ्यास कराया गया।

चतुर्थ पार्टी – गिरफ्तारी एवं निरोधात्मक कार्यवाही दल
उपद्रवियों की पहचान कर सुरक्षित तरीके से गिरफ्तारी, हिरासत एवं सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

आरक्षित एवं चिकित्सा सहायता दल
बैकअप बल की तैनाती के साथ घायल पुलिसकर्मियों/नागरिकों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की कार्यवाही का भी प्रदर्शन किया गया।

ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने फॉर्मेशन, कमांड एंड कंट्रोल, वायरलेस समन्वय, सुरक्षा मानकों एवं बल प्रयोग की वैधानिक सीमाओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया। संपूर्ण अभ्यास अनुशासित एवं योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में नियमित परेड के साथ सतत प्रशिक्षण, योग अभ्यास, दंगा नियंत्रण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा विधिक ज्ञानवर्धन हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पुलिस बल की शारीरिक, मानसिक एवं पेशेवर दक्षता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी धमतरी, एसडीओपी कुरुद, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी यातायात, डीएसपी एसजेपीयू, एसडीओपी नगरी सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में