Breaking

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

पहले कैसी दिखता था स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, जानें कैसे बदल गया इसका रंग?

Share

आज न्यूयॉर्क के हार्बर में खड़ा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को देखकर हर किसी के मन में यही छवि आती है- हरा रंग, शांत चेहरा और आजादी का प्रतीक, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह प्रतिमा हमेशा ऐसी नहीं दिखती थी. कभी यह चमकती हुई तांबे जैसी थी, बिल्कुल नए सिक्के के रंग की थी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इसकी पहचान बन चुका रंग पूरी तरह बदल गया? इसके पीछे छिपी है विज्ञान, समय और इतिहास की दिलचस्प कहानी है.

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की शुरुआती झलक

जब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को 1886 में अमेरिका में स्थापित किया गया था, तब इसका रंग आज से बिल्कुल अलग था. यह प्रतिमा तांबे की पतली चादरों से बनाई गई थी, इसलिए इसका रंग लाल-भूरा और चमकदार था. उस समय इसे देखने वाले लोग बताते हैं कि यह धूप में चमकती हुई किसी नए तांबे के सिक्के जैसी लगती थी. फ्रांस से लाई गई इस प्रतिमा का यह रंग उस दौर में बेहद आकर्षक माना जाता था.

रंग बदलने की शुरुआत कैसे हुई?

समय के साथ जब यह प्रतिमा खुले वातावरण में खड़ी रही, तो हवा, नमी और मौसम का असर इस पर पड़ने लगा. तांबा जब हवा में मौजूद ऑक्सीजन, नमी और कार्बन डाइऑक्साइड के संपर्क में आता है, तो एक प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे ऑक्सीकरण कहा जाता है. इसी प्रक्रिया के कारण तांबे की सतह पर धीरे-धीरे हरे रंग की परत जमने लगी.

क्या है पेटिना और क्यों बनी?

इस हरे रंग की परत को पेटिना या वर्डिग्रिस कहा जाता है. यह कोई नुकसानदायक जंग नहीं होती है, बल्कि एक तरह की सुरक्षा परत होती है. पेटिना तांबे को आगे होने वाले गंभीर क्षरण से बचाती है. यानी जो हरा रंग आज हमें दिखता है, वही दरअसल इस प्रतिमा की ढाल है, जिसने इसे सौ साल से ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा हुआ है.

 

 

कितने समय में पूरा रंग बदला?

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का रंग रातों-रात नहीं बदला. रिपोर्ट्स की मानें तो 1890 के दशक के अंत तक इसमें हरेपन के निशान दिखने लगे थे. करीब 1900 से 1902 के बीच इसका रंग साफ तौर पर बदलता नजर आया और 1906 तक पूरी प्रतिमा अपने मौजूदा तांबा-हरे रंग में बदल चुकी थी. यानी इसे पूरी तरह बदलने में लगभग 20 से 30 साल का समय लगा.

क्या कभी रंग वापस बदलने की सोची गई?

जब प्रतिमा का रंग बदल रहा था, तब कई लोगों को यह पसंद नहीं आया. यहां तक कि कुछ सुझाव आए कि इसे साफ करके फिर से तांबे जैसा बना दिया जाए, लेकिन वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने समझाया कि हरी परत हटाने से तांबा कमजोर हो सकता है. इसके बाद यह तय किया गया कि इसी रंग को रहने दिया जाए, जो बाद में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की सबसे बड़ी पहचान बन गया.

आज का रंग क्यों है खास?

आज जो हरा रंग हम देखते हैं, वही इसे दुनिया की सबसे पहचानी जाने वाली मूर्तियों में शामिल करता है. यह रंग न सिर्फ इसकी उम्र और मजबूती का प्रतीक है, बल्कि समय के साथ बदलते इतिहास की भी कहानी कहता है. यही वजह है कि अब कोई इसकी कल्पना भी पुराने तांबे रंग में नहीं करता.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में