Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बांग्लादेश में BNP का ऐलान- ‘कुरान और सुन्नत से…’, सुनकर भड़क गईं तस्लीमा नसरीन, कहा एंटी ह्यूमन…

Share

बांग्लादेश की राजनीति में धर्म और कानून को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि देश में कुरान और सुन्नत से बाहर कोई कानून नहीं बनने दिया जाएगा. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश आगामी चुनावों की ओर बढ़ रहा है और राजनीतिक दल अपने-अपने एजेंडे के साथ जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं.

कुरान और सुन्नत के दायरे में कानून की बात
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने रविवार को ठाकुरगांव सदर उपजिला में धार्मिक विद्वानों के साथ एक बैठक में कहा कि एक समूह जानबूझकर यह भ्रम फैला रहा है कि BNP कुरान और सुन्नत पर आधारित कानून नहीं चाहती. उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्चाई इसके उलट है और BNP हमेशा कुरान और सुन्नत के आदर्शों के दायरे में रहना चाहती है. उनके अनुसार, ‘इस्लाम शांति का धर्म है और हम शांति चाहते हैं. इस चुनाव के ज़रिए हम एक शांतिपूर्ण माहौल में नया बांग्लादेश बनाना चाहते हैं.’

BNP महासचिव ने कहा कि देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और सभी नागरिकों के धार्मिक मूल्यों व संस्कृति की रक्षा करने में BNP ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के खिलाफ तरह-तरह का दुष्प्रचार  फैलाया जा रहा है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.

देश की मौजूदा स्थिति पर गंभीर आरोप

मिर्जा फखरुल ने कहा कि देश इस समय एक गंभीर दौर से गुजर रहा है और ‘दुष्ट ताकतें’ भ्रम, आंदोलन और अशांति फैलाने की साजिश कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर किया गया, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा, बैंकों की लूट हुई और धन विदेशों में तस्करी किया गया. उनके मुताबिक, सत्ता को बनाए रखने के लिए ऐसे कानून बनाए गए, जिनसे लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी खत्म हो गई.

 

 

चुनाव, दमन और अतीत का जिक्र
उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के साथ-साथ उलेमा और विद्वानों को गिरफ्तार किया गया, प्रताड़ित किया गया और यहां तक कि फांसी दी गई. उन्होंने 2024 के जन आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि करीब दो हजार छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और ढाका की सड़कों पर खून बहा. साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को ‘झूठे मामलों’ में छह साल जेल में रखे जाने और उचित चिकित्सा सुविधा न मिलने का मुद्दा भी उठाया.

तस्लीमा नसरीन की तीखी प्रतिक्रिया
BNP के इस रुख पर लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि BNP ‘मुस्लिम टोपी’ पहनकर जमात-ए-इस्लामी से भी बड़ी जमात बनना चाहती है. तस्लीमा नसरीन के अनुसार, अगर कुरान और हदीस पर आधारित कानून लागू किए गए तो सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं और गैर-मुसलमानों को होगा. उन्होंने दावा किया कि ऐसे कानूनों में महिलाओं, अल्पसंख्यकों और प्रगतिशील विचारकों के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाप्त हो जाएगी.

‘धार्मिक कानून सभ्यता के खिलाफ’-तस्लीमा
तस्लीमा नसरीन ने कहा कि किसी भी ‘सभ्य देश’ में धार्मिक कानून नहीं होते. उनके शब्दों में, धार्मिक कानून मानवाधिकार-विरोधी, महिला-विरोधी, समानता-विरोधी, विज्ञान और आधुनिकता के खिलाफ होते हैं और समाज में नफरत, हिंसा व भेदभाव को बढ़ावा देते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में