Breaking

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

खिल गए चेहरे जब 1062 का शेयर 1470 रुपये पर हुआ लिस्ट, IPO में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल…

Share

दिग्गज फार्मा कंपनी कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies) के शेयरों ने सोमवार, 15 दिसंबर को शेयर बाजार में दमदार एंट्री ली. इसके शेयर ने NSE पर इश्यू प्राइस 1,062 रुपये के मुकाबले 38.42 परसेंट चढ़कर 1,470 रुपये पर शुरुआत की, जबकि BSE पर भी स्टॉक ने अपने पहले ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत इश्यू प्राइस से 36.72 परसेंट के प्रीमियम यानी कि 1,452 रुपये पर की.

इस हिसाब से अगर देखें, तो रिटेल इन्वेस्टर्स को आईपीओ में अपने निवेश पर 5,712 रुपये का मुनाफा हुआ है, जिन्हें 14 इक्विटी शेयरों का एक लॉट मिला था. वहीं, HNI इन्वेस्टर्स को अपने 2,08,152 रुपये के इन्वेस्टमेंट पर 79,968 रुपये का फायदा हुआ. इन्हें 196 इक्विटी शेयरों के 14 लॉट मिले थे.

GMP से लिस्टिंग गेन की थी उम्मीद

हालांकि, कोरोना रेमेडीज की लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक ही रही क्योंकि शेयर बाजार में डेब्यू करने से पहले कोरोना रेमेडीज के शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में 340-350 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड करते नजर आ रहे थे, जिससे निवेशकों के लिए 32-33 परसेंट के लिस्टिंग गेन का अंदाजा लगाया जा रहा था. बोली लगाने के दौरान GMP लगभग 300 रुपये था.

 

 

कोरोना रेमेडीज का IPO 8 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच खुला रहा. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर रखा गया. कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए टोटल 655.37 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह से 61,71,101 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहा.

क्या रहा सब्सक्रिप्शन स्टेटस?

सब्सक्रिप्शन के दौरान कोरोना रेमेडीज के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त रूझान देखने को मिला. यह इश्यू 137.04 गुना सब्सक्राइब हुआ. आईपीओ के लिए टोटल 41.87 लाख से ज्यादा शेयरों के लिए 66,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगीं. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (QIBs) ने 278.52 गुना, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने 208.88 गुना सब्सक्राइब किया. वहीं, रिटेल इन्वेस्टर्स और कर्मचारियों के लिए अलॉटमेंट क्रमशः 28.73 गुना और 14.72 गुना सब्सक्राइब हुए.

क्या करती है कंपनी?

अगस्त 2004 में बनी, अहमदाबाद की कोरोना रेमेडीज एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसका पोर्टफोलियो महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियोलॉजी, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और इलाज के कई दूसरे सेगमेंट्स में फैला हुआ है. कंपनी इनसे रिलेटेड प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग भी करती है. इसके पास 71 ब्रांड का एक बड़ा पोर्टफोलियो है और 22 राज्यों में 2,671 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं.

ब्रोकरेज फर्म इस इश्यू को लेकर काफी पॉजिटिव थे और इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दे रही थीं. JM फाइनेंशियल, IIFL कैपिटल सर्विस और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी कोरोना रेमेडीज IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर थे और बिगशेयर सर्विस ने इस इश्यू के रजिस्ट्रार के तौर पर काम किया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में