धमतरी/ नगर निगम के महापौर रामू रोहरा नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर की पूज्य माताजी स्वर्गीय त्रिवेणी बाई सोनकर के तीज-नहावन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। महापौर रोहरा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

