भखारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर भेजा गया जेल
धमतरी/ पुराना बस स्टैंड भखारा में चाकूनुमा हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को भखारा पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया था।
सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चाकूनुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 149/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान
-
नाम: रवि नायक
-
उम्र: 22 वर्ष
-
निवासी: इतवारी बाजार, धमतरी
-
थाना: सिटी कोतवाली धमतरी
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और भखारा पुलिस की तत्परता की सराहना की।
पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
