छात्रा भारती टंडन को पढ़ाई का पूरा किट उपलब्ध कराया
धमतरी/ मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए महापौर रामू रोहरा एक बार फिर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आए। साल्हेवर पारा निवासी गीतांजलि टंडन की बेटी भारती टंडन, जो रायपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत है, को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत थी। जानकारी मिलते ही महापौर ने बिना देर किए अपने स्तर पर ड्राइंग बुक, कॉपी, पेन, ड्राइंग कलर, फाइल सहित पूरा स्टडी किट उपलब्ध कराया।

महापौर रोहरा ने कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।
सहायता मिलने पर गीतांजलि टंडन और परिवार ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए संबल बनेगा।
