Breaking

चाइनीज कंपनियों को हो जाएगी टेंशन! Apple लाएगी 200MP कैमरे वाले आईफोन…

कुरूद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न…

इको-टूरिज्म से बढ़ेंगी रोजगार संभावनाएं, वन्यजीव संरक्षण में नई पहल…

धमतरी: तेलीनसत्ती ओवरब्रिज पर भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, भाजपा के 5 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 34 हजार का सामान किया जब्त…

‘सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत…’, अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!

धमतरी में हीट अलर्ट जारी: बढ़ती गर्मी और उमस से लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी…

धमतरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध आम लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज…

धमतरी में पेट्रोल पंप पर छापा: 3100 लीटर अवैध डीजल जब्त, मिनी टैंकर समेत बड़ी कार्रवाई…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने पहली बार PM मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा…

खबर का असर: धमतरी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 73 सिलेंडर जप्त…

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

खाद्य सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक : धमतरी जिले की 25 वर्षों की सफल यात्रा…

Share

सुरक्षा, पारदर्शिता और तकनीक का संगम – डिजिटल पारदर्शिता व जनसेवा से सशक्त हुआ धमतरी का खाद्य तंत्र

धमतरी/ 7 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में धमतरी जिले का खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सतत प्रगति और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2000 की तुलना में वर्ष 2025 तक विभाग ने आमजन को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में डिजिटल पारदर्शिता

वर्ष 2000 में जिले की 296 शासकीय उचित मूल्य दुकानें मैनुअल प्रणाली से संचालित होती थीं। उस दौर में पारदर्शिता और समयबद्धता की चुनौतियाँ थीं।
अब जिले की 484 उचित मूल्य दुकानों में आधार प्रमाणीकरण आधारित पूर्ण ऑनलाइन प्रणाली लागू हो चुकी है। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, हितग्राहियों को समय पर राशन और सटीक रिकॉर्डिंग संभव हुई है।

राशनकार्डधारियों की संख्या में तीन गुना वृद्धि

वर्ष 2000 में जिले में 82,460 राशनकार्ड प्रचलन में थे, जो अब बढ़कर 2,58,352 हो गए हैं। इनमें 2,33,429 बीपीएल और 24,923 अन्य श्रेणी के कार्डधारी शामिल हैं। यह वृद्धि सामाजिक सुरक्षा और खाद्य अधिकार की दिशा में जिले के मजबूत कदम को दर्शाती है।

किसानों के लिए सशक्त समर्थन – धान खरीदी व्यवस्था में विस्तार

धान खरीदी के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2000 के 70 धान खरीदी केंद्र अब बढ़कर 100 केंद्रों तक पहुँच गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान विक्रय की सुविधा मिली है, जिससे किसानों की आय और आर्थिक सुरक्षा दोनों बढ़ी हैं।

कस्टम मिलिंग व्यवस्था में सुदृढ़ता

वर्ष 2000 में जिले में 135 राइस मिलें पंजीकृत थीं, जो अब बढ़कर 226 हो गई हैं। इससे खरीदे गए धान की समय पर कस्टम मिलिंग और चावल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई है।

तकनीक, पारदर्शिता और सेवा भावना का संगम

पिछले 25 वर्षों में विभाग ने प्रौद्योगिकी नवाचार, सुशासन और जनसहभागिता को केंद्र में रखकर निरंतर प्रगति की है।
पारदर्शी प्रक्रियाएँ, समय पर वितरण, हितग्राहियों की सुविधा और किसानों की समृद्धि – इन सभी को विभाग ने प्राथमिकता दी है।

रजत जयंती वर्ष में यह उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि धमतरी जिले का खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जनसेवा, पारदर्शिता और तकनीकी सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में