Breaking

चाइनीज कंपनियों को हो जाएगी टेंशन! Apple लाएगी 200MP कैमरे वाले आईफोन…

कुरूद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न…

इको-टूरिज्म से बढ़ेंगी रोजगार संभावनाएं, वन्यजीव संरक्षण में नई पहल…

धमतरी: तेलीनसत्ती ओवरब्रिज पर भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, भाजपा के 5 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 34 हजार का सामान किया जब्त…

‘सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत…’, अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!

धमतरी में हीट अलर्ट जारी: बढ़ती गर्मी और उमस से लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी…

धमतरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध आम लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज…

धमतरी में पेट्रोल पंप पर छापा: 3100 लीटर अवैध डीजल जब्त, मिनी टैंकर समेत बड़ी कार्रवाई…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने पहली बार PM मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा…

खबर का असर: धमतरी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 73 सिलेंडर जप्त…

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी के कृषक थानेंद्र साहू को मिलेगा राज्य स्तरीय ‘डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार’ …

Share

जिले से पहली बार किसी कृषक का चयन — जैविक खेती और कृषि नवाचार में अग्रणी उदाहरण

धमतरी/ 04 नवम्बर  कृषि नवाचार और उन्नत खेती के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले धमतरी जिले ने एक बार फिर गौरव हासिल किया है।
ग्राम हथबंध (विकासखण्ड कुरूद) के उन्नतशील एवं जैविक कृषक थानेंद्र साहू का चयन प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार हेतु किया गया है।
यह पहला अवसर है जब धमतरी जिले से किसी कृषक को यह राज्य स्तरीय सम्मान मिलने जा रहा है।

राजधानी रायपुर में 5 नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

‘धनहा धमतरी’ की परंपरा को किया मजबूत

धमतरी जिला लंबे समय से कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती के लिए जाना जाता है, जिसे जनमानस में “धनहा धमतरी” कहा जाता है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 33 वर्षीय युवा कृषक थानेंद्र साहू ने न केवल पूरी तरह जैविक खेती अपनाई, बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बने हैं।

सुगंधित और औषधीय धानों की खेती

साहू के पास कुल 6.156 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें 4.16 हेक्टेयर क्षेत्र में वे विशेष धान किस्मों की खेती करते हैं —
नगरी दूबराज, देवभोग, तुलसी मंजरी, जंवाफूल, कबीर भोग, रेड राइस और ब्लैक राइस।
इनकी बाजार में सालभर मांग बनी रहती है और इनका विक्रय प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है।

गौ आधारित जैविक खेती और नवाचार

साहू पूरी तरह गौ आधारित जैविक खेती करते हैं।
वे स्वयं तैयार करते हैं —
जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्न्यास्त्र जैसे जैविक उत्पाद।

👉 इससे खेती की लागत घटी है —
जहाँ पहले प्रति एकड़ उत्पादन लागत लगभग ₹15,000 थी, वहीं अब यह घटकर ₹7,500 प्रति एकड़ रह गई है।
साथ ही पर्यावरण पर दुष्प्रभाव में भी कमी आई है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने

साहू ने कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
उन्होंने अपने ग्राम में ‘नव युवक कृषक अभिरुचि समूह’ बनाकर युवाओं को जैविक और औषधीय धान की खेती के लिए प्रेरित किया है।
वे मिलेट मिशन के तहत रागी एवं अन्य लघुधान्य फसलों की भी खेती कर रहे हैं।

इसके अलावा वे पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन और मशरूम उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं।

पूर्व में भी मिल चुके हैं सम्मान

कृषि नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहू को जिला एवं राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
आत्मा योजना के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

जिले का बढ़ा मान

जैविक खेती में थानेंद्र साहू का योगदान धमतरी ही नहीं, पूरे प्रदेश के कृषकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनके चयन से जिले का गौरव बढ़ा है और यह सिद्ध हुआ है कि नवाचार, समर्पण और परिश्रम से कृषि को लाभकारी और सम्मानजनक व्यवसाय बनाया जा सकता है।

धमतरी जिला — “कृषि नवाचार में अग्रणी, जैविक खेती में उदाहरण” 🌾

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में