बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चालकों पर कार्यवाही, नो-पार्किंग क्षेत्र से हटवाए वाहन
धमतरी/ एसपी धमतरी के निर्देशन में तथा डीएसपी (यातायात) एवं यातायात प्रभारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहर में विशेष यातायात अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारू और अनुशासित बनाना रहा।
बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान 05 ई-रिक्शा चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए।
इनके विरुद्ध कुल ₹5000 का परिसमन शुल्क वसूल किया गया।
चालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा बिना लाइसेंस पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नो-पार्किंग क्षेत्र में अभियान
सदर मार्ग, गोल बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाया गया।
वाहन चालकों को समझाईश दी गई कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि यातायात में बाधा न उत्पन्न हो।
यातायात पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि —
-
यातायात नियमों का पालन करें 🚦
-
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें
-
पुलिस के जनहितैषी अभियान में सहयोग करें
धमतरी पुलिस – “सुरक्षित धमतरी, अनुशासित यातायात”
