Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे…

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर…

Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

Share

धमतरी/ जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक एवं उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री सहित अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन और उप संचालक कृषि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सहकारी संस्थानों एवं निजी उर्वरक-कीटनाशक विक्रय केंद्रों का नियमित और आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में सहकारी संस्थाओं सहित दर्जनों निजी विक्रय परिसरों की जांच की गई।

एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

विकासखंड धमतरी के मेसर्स मधु कृषि केन्द्र, कोलियारी में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उप संचालक कृषि ने संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं मेसर्स गंगबेर कृषि केन्द्र, अछोटा तथा मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, खरेंगा में भी अनियमितता मिलने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।

 

 

आठ संस्थानों को कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण अभियान के दौरान मेसर्स अनल एग्रो एजेंसी दानीटोला, मेसर्स हिमांशु कृषि केन्द्र कोलियारी, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र भोयना, मां कर्मा कृषि केन्द्र भटगांव, मेसर्स साहू ट्रेडर्स अकलाडोंगरी, मेसर्स किसान मितान कोलियारी, मेसर्स सिन्हा कृषि केन्द्र कोलियारी और मेसर्स हर्षिका कृषि केन्द्र कोलियारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सभी संबंधित विक्रेताओं को निर्धारित समय-सीमा में अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री पर होगी कार्रवाई

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में उर्वरक एवं कीटनाशकों की उपलब्धता, भंडारण, वितरण, विक्रय दर और गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। किसानों से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने, बिना बिल सामग्री बेचने, स्टॉक में गड़बड़ी करने या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनियमितताओं में सुधार नहीं करने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग के इस अभियान से किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध कराने और बाजार में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्ती बढ़ने के संकेत हैं।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में