Breaking

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

प्लास्टिक करेंसी के बाद कागज के नोटों का क्या करेगा RBI, कैसे होंगे नष्ट?

Google AI Tool Rollback : 24 घंटे भी नहीं चला Google का AI टूल, कंपनी ने हटाया फीचर…

मोशन सिकनेस से परेशान? iPhone की ये Secret Setting बदल देगी आपका सफर…

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच…

धमतरी में कथित गौमांस मामले पर नया मोड़: मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने की जाति सत्यापन और कड़ी कार्रवाई की मांग…

Share

धमतरी/ साल्हेवार पारा स्थित कथित “गांड़ा बस्ती” में 86 किलो गौमांस बरामदगी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बस्ती में निवासरत लोगों की जाति की जांच एवं सत्यापन कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

समाज की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धमतरी जिले की कथित गांड़ा बस्ती से 86 किलो गौमांस बरामद किया गया था। मामले में आरोपी संत राम बघेल को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

समाज ने कहा- हमारी छवि को पहुंची ठेस

मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना को गांड़ा समाज से जोड़कर प्रस्तुत किए जाने से पूरे समाज की छवि धूमिल हुई है। उनका दावा है कि गांड़ा समाज की पारंपरिक पहचान कोटवारी, बुनकरी, पशुपालन तथा बढ़ादेव एवं बुद्धादेव पूजा अवसरों पर वाद्य यंत्र बजाने जैसे कार्यों से जुड़ी रही है।

समाज का कहना है कि मृत पशुओं की खाल निकालने की परंपरा उनके किसी भी घटक में नहीं है। आवेदन में समाज के विभिन्न घटकों—अंधकुरी, देवदास, गंधर्व, कोसरिया, झरिया, चौहान, फुलझर एवं सकतहा—के पदाधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि साल्हेवार पारा की उक्त बस्ती में मूल गांड़ा समाज के लोग निवास नहीं करते हैं।

जाति सत्यापन की उठाई मांग

ज्ञापन में दावा किया गया है कि बस्ती में रहने वाले कुछ लोग मूलतः ओडिशा से मजदूरी की तलाश में आकर बसे हैं और वे स्वयं को गांड़ा समाज का सदस्य बताकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। समाज ने आरोप लगाया है कि उनकी वास्तविक जाति की प्रशासनिक जांच कराई जाए तथा सत्यापन कराया जाए।

समाज ने मांग की है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि बस्ती में गांड़ा समाज का कोई सदस्य निवास नहीं करता, तो उस क्षेत्र को “गांड़ा बस्ती” के नाम से संबोधित नहीं किया जाना चाहिए और उसका नाम परिवर्तन किया जाए।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने प्रशासन से मांग की है कि गौमांस तस्करी अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी जाति की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि समाज की प्रतिष्ठा और पहचान को नुकसान न पहुंचे।

समाज ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाया जाए और दोषियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में