Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खाद लाइसेंस निलंबित, 1500 से अधिक बोरी खाद जब्त…

Share

धमतरी/ किसानों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने, रिकॉर्ड में अनियमितता और बिना अनुमति खाद भंडारण के मामलों में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में चलाए गए सघन निरीक्षण अभियान के दौरान कई उर्वरक विक्रय केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद लाइसेंस निलंबित करने और खाद जब्त करने की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड मगरलोड स्थित मेसर्स वंदना खाद भंडार, करेली छोटी में किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने तथा कैश मेमो जारी नहीं करने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। साथ ही परिसर में उपलब्ध 269 बोरी यूरिया, 354 बोरी एनपीके और 236 बोरी डीएपी सहित कुल 859 बोरी उर्वरक जब्त कर लिया गया।

इसी प्रकार विकासखंड नगरी के पवार ट्रेडर्स, बेलरगांव में बिना नियमानुसार अनुमति के 600 बोरी जैविक खाद का भंडारण पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं जय किसान ट्रेडर्स, बेलरगांव से भी 100 बोरी जैविक खाद जब्त की गई। दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विकासखंड कुरूद स्थित मेसर्स चण्डी ट्रेडर्स एवं मेसर्स किसान ट्रेडर्स के निरीक्षण के दौरान पॉस मशीन के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। साथ ही निर्धारित सूचना बोर्ड पर मूल्य सूची और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई थी। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबन अवधि में इन दुकानों से उर्वरक विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

कृषि विभाग की टीम ने जिले के दो दर्जन से अधिक उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया है। धमतरी, नगरी सहित अन्य विकासखंडों के कृषि आदान केंद्रों में अभिलेखों, स्टॉक और विक्रय व्यवस्था की गहन जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री, स्टॉक छिपाने अथवा रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक अथवा अन्य कृषि सामग्री खरीदते समय अनिवार्य रूप से पक्का बिल प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता अधिक मूल्य वसूलता है या बिल देने से इंकार करता है, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में