Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

Share

अवैध धर्मांतरण रोकने राज्य सरकार ने नया कानून बनाया है, जिसे विधानसभा में ध्वनि मत से पारित भी कर दिया गया है. लेकिन अब इस कानून का विरोध हो रहा है. सोमवार (23 मार्च) को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर मूल निवासी मंच और राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के बैनर तले क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने महामहिम राज्यपाल के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस कानून को वापस लेने की मांग की है. क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने इस कानून को काला कानून बताया है.

उनका आरोप है कि इस कानून को भारतीय संविधान के विपरीत में अधिनियम पारित किया गया है. जिसका बस्तर मूल निवासी मंच और राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा पुरजोर विरोध करता है. अगर जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया जाता है तो पूरे छत्तीसगढ़ में मसीह समुदाय के लोग इस कानून के विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

बस्तर भीम आर्मी ने भी इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया

दरअसल सोमवार को भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने सरकार द्वारा अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए बनाए गए इस कानून के विरोध में रैली निकाली और महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा. बस्तर भीम आर्मी ने भी मसीह समाज के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन दिया.

राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी ने कहा कि बस्तर संभाग में निवासरत मूल निवासी एसटी-एससी ओबीसी के मसीह समुदाय मानने वाले को आपत्ति है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 के रहते छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 19 मार्च 2026 को पारित विधेयक छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को निरस्त किया जाए.

 

 

क्रिश्चियन समुदाय के लिए है काला कानून

यह क्रिश्चियन समुदाय के लिए काला कानून है, इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए. भारतीय संविधान के अनुसार सभी को धर्म चुनने का अधिकार है, उन्होंने कहा कि इस कानून को बनाते वक्त राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के पदाधिकारी से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया ,ना ही उनके साथ सरकार ने कोई बैठक की और ना ही उनकी राय ली गई जो कि सरासर गलत है. क्रिस्चन समाज अवैध धर्मांतरण का जरूर विरोध करता है लेकिन इस कानून में कई ऐसी वजह है जिससे क्रिश्चियन समुदाय  के लोगों  को आने वाले दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस वजह से क्रिश्चियन समुदाय ने इस कानून को निरस्त करने की मांग की है.

लंबे समय से क्रिश्चियन समुदाय लड़ रहा अपने हक की लड़ाई

भारत मुक्ति मोर्चा के संभाग प्रभारी मनबोध बघेल का कहना है कि लंबे समय से क्रिश्चियन समुदाय के लोग अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा पहले से ही जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी द्वारा ओबीसी के साथ की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रही है.

साथ ही एससी-एसटी ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में और 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त कराने के समर्थन में राष्ट्रव्यापी चरण बंद आंदोलन कर रही है. उनका कहना है कि भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भारत के संविधान द्वारा दिए हुए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत लगातार आंदोलन कर रहा है.

तीन दिनों में फैसला नहीं तो 28 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन

सोमवार को भी अपनी इन मांगो को लेकर और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए अवैध धर्मांतरण पर कानून के विरोध में मसीह समाज ने रैली निकाल कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया है और इस कानून को निरस्त करने की मांग की है. अगर पिछले तीन दिनों में सरकार के द्वारा कोई फैसला नहीं लिया जाता है तो आने वाले 28 मार्च को संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के अलग-अलग संभाग में धरना प्रदर्शन करेंगे और फिर भी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन के चौथे चरण में आने वाले 23 अप्रैल को भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में भारत बंद किया जाएगा.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में