जब आप विमान की खिड़की से नीचे बादलों को रुई की तरह तैरते देखते हैं, तो शायद ही दिमाग में यह सवाल आता हो कि यह धातु का भारी जहाज आखिर कितनी रफ्तार से हवा को चीर रहा है. क्या यह कार से तेज है, ट्रेन से तेज या गोली से भी आगे? उड़ान की असली स्पीड का गणित सिर्फ रोमांच नहीं, विज्ञान और सुरक्षा से भी जुड़ा है. आइए आसान भाषा में समझते हैं आसमान की यह रफ्तार.
1/7

हवाई जहाज की स्पीड एक जैसी नहीं रहती है. यह इस बात पर निर्भर करती है कि विमान किस तरह का है, कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा है और उसका इंजन कितना ताकतवर है. आम यात्री विमान जब रनवे पर दौड़ता है तो टेकऑफ के समय उसकी रफ्तार करीब 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचती है.
2/7

इतनी स्पीड मिलते ही पंख हवा में उठाने लायक लिफ्ट बना लेते हैं और विमान उड़ान भर लेता है. आसमान में एक निश्चित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान अपनी क्रूज स्पीड पकड़ता है. ज्यादातर कमर्शियल जेट 800 से 900 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ते हैं.
3/7

कुछ बड़े विमान 900 से 950 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकते हैं, लेकिन सुरक्षा और ईंधन बचत के कारण वे हमेशा अपनी अधिकतम सीमा पर नहीं उड़ते हैं. जब विमान अपने गंतव्य के पास पहुंचता है तो उसकी स्पीड कम की जाती है.
4/7

लैंडिंग के समय यह लगभग 230 से 260 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि रनवे पर सुरक्षित तरीके से टचडाउन हो सके. तेज रफ्तार पर उतरना खतरनाक हो सकता है.
5/7

जहां आम यात्री विमान ध्वनि की गति से कम उड़ते हैं, वहीं फाइटर जेट उससे कहीं ज्यादा तेज होते हैं. सुखोई-30 एमकेआई, राफेल या एफ-16 जैसे लड़ाकू विमान 2,000 से 2,500 किलोमीटर प्रति घंटा तक की अधिकतम गति हासिल कर सकते हैं. ये ध्वनि की गति यानी करीब 1,235 किलोमीटर प्रति घंटा से भी आगे निकल जाते हैं.
