Breaking

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

धमतरी में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती धूमधाम से मनाई गई…

Share


शिव ध्वज के नीचे लिया सकारात्मक जीवन परिवर्तन का संकल्प

धमतरी/ ब्रह्माकुमारीज दिव्यधाम में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, डॉ. मुरारी वसानी, डॉ. श्रुति वसानी एवं सरिता दीदी के सान्निध्य में शिव ध्वज फहराया गया। शिव ध्वज के नीचे उपस्थित जनसमूह ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन एवं आत्मउन्नति का संकल्प लिया। प्रतिज्ञा प्राजक्ता बहन ने कराई।

अतिथियों ने ध्वजारोहण के पश्चात सहस्त्र शिवलिंग झांकी के दर्शन किए। द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी एवं जलहरी शिवलिंग का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरिता दीदी ने कहा कि आज विश्व में दुःख, अशांति, भ्रष्टाचार और विकार बढ़ते जा रहे हैं। मानवता को इनसे मुक्त करने के लिए परमात्मा शिव का अवतरण सन 1936 में इस धरा पर हुआ, जिन्होंने साधारण मानव तन में प्रजापिता ब्रह्मा का नाम धारण किया।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को है। आज से 15 फरवरी तक पांच व्रत धारण करने का आह्वान किया गया, जिसमें क्रोध न करना, नकारात्मक विचारों से दूर रहना, प्रातः कम से कम 5 बजे उठना, इच्छाओं को सीमित कर सेवा भावना अपनाना एवं सुबह एक घंटे मोबाइल का उपयोग न करना शामिल है।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे इस पावन अवसर पर शिव ध्वज फहराने उपस्थित हुए। यहां आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। शिवरात्रि पर हम सभी अपने भीतर की बुराइयों को शिव को अर्पित करेंगे।

डॉ. मुरारी वसानी एवं डॉ. श्रुति वसानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. श्रुति वसानी ने बताए गए पांचों व्रतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिव्य झांकियों के दर्शन कर पुष्प, नारियल अर्पित किए एवं प्रसाद ग्रहण किया। सहस्त्र शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं जलहरी शिवलिंग झांकी के दर्शन 5 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 5 से 9 बजे तक आमजन के लिए खुले रहेंगे।

इसके पश्चात 18 से 24 फरवरी तक ब्रह्माकुमारीज दिव्यधाम में “जीवन में सुख एवं शांति के लिए तनाव प्रबंधन के आध्यात्मिक सूत्र” विषय पर सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसका समय सुबह एवं शाम 7 से 8 बजे तक रहेगा।

कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में