Breaking

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

Tech Explained: क्यों हो रही है मेमोरी चिप्स की कमी और कहां से हुई इसकी शुरुआत?

Share

पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि स्मार्टफोन और लैपटॉप समेत मेमोरी चिप्स यूज करने वाले सभी डिवाइसेस की कीमत बढ़ने वाली है. अब एक ताजा एनालिसिस में सामने आया है कि स्मार्टफोन और पीसी इंडस्ट्रीज में 26 साल बाद सबसे बड़ा प्राइस हाइक आने वाला है. यानी अगर आप 2026 में नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. इसके पीछे मेमोरी चिप्स की कमी सबसे बड़ा कारण है. बड़ी से बड़ी कंपनी इन दिनों चिप्स की कमी से जूझ रही है, जिसके चलते डिवाइसेस के दाम आसमान छूने को तैयार बैठे हैं. आज के एक्सप्लेनर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेमोरी चिप्स की कमी की शुरुआत कैसे हुई और स्थिति यहां तक कैसे पहुंच गई.

क्यों महंगी होने लगी मेमोरी चिप्स?

इसी साल अगस्त में अमेरिका ने चीन पर टैरिफ लगा दिए थे. इससे अलग-अलग चीजों को इंपोर्ट महंगा हो गया और अनिश्चितताओं के चलते नए निवेश पर भी विराम लग गया. इसके बाद दिसंबर की शुरुआत में डेटा स्टोरेज और कंप्यूटर मेमोरी कंपोनेंट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक माइक्रोन ने कहा कि वह कंज्यूमर मार्केट के लिए चिप्स नहीं बनाएगी और अपना पूरा फोकस एआई डेटा सेंटर के लिए चिप्स बनाने पर रखेगी. इसके बाद मार्केट में दो ही बड़ी कंपनियां सैमसंग और एसके हाइनिक्स रह गईं, जो कंज्यूमर मार्केट के साथ-साथ हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) चिप बनाती हैं. इस फील्ड में किंगस्टन समेत दूसरी कंपनियां भी हैं, लेकिन ये भी सैमसंग और एसके हाइनिक्स जैसे सप्लायर्स पर निर्भर रहती हैं.

 

 

पहली बार नहीं आई है कमी

मेमोरी चिप्स की कमी पहली बार महसूस नहीं की जा रही है. अगर बैकग्राउंड को देखें तो यह इंडस्ट्री उतार-चढ़ाव से भरी रही है. यहां ओवर सप्लाई के साथ-साथ सप्लाई की कमी भी आम है. चिप बनाने के लिए जरूरी वैफर ग्लास और डिमांड आदि के आधार पर यहां सप्लाई कम-ज्यादा होती रहती है. 2012-13 के दौरान मेमोरी चिप्स की कमी महसूस की गई और उसके बाद स्थिति सामान्य हुई. फिर 2018-19 में सप्लाई की कमी रही, जो 2021-22 में जाकर पूरी हुई. अब एक बार फिर मेमोरी चिप्स की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई न होने के कारण दाम आसमान छू रहे हैं.

एआई की इसमें कितनी भूमिका?

अधिकतर जानकारों का मानना है कि मेमोरी चिप्स के कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण एआई है. पिछले कुछ सालों से एआई का चलन बढ़ा है और एआई कंपनियां डेटा सेंटर बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही हैं. अक्टूबर में ओपनएआई ने डेटा सेंटर के HBM की सप्लाई के लिए सैमसंग और एसके हाइनिक्स से हाथ मिलाया था. इसे देखते हुए माइक्रोन ने भी कंज्यूमर RAM मार्केट से खुद को अलग कर पूरी तरह एआई डेटा सेंटर के लिए चिप्स बनाने का फैसला कर लिया. दरअसल, चिप मेकर को भी एआई कंपनियों से मोटा पैसा और लंबे कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं. इससे चिप बनाने वाली कंपनियों को भी अपनी झोली भरने का मौका दिख रहा है और वो एआई बबल की चिंताओं के बिना इस मौके को भुनाने में लगी हुई हैं.

इससे ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

मेमोरी चिप्स की कमी का असर सिर्फ प्रीमियम फोन खरीदने वाले ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा. इस कारण स्मार्टफोन, टैब्स, लैपटॉप, टीवी, गेमिंग कंसोल और दूसरे IoT डिवाइसेस पर भी पड़ेगा और ग्राहकों को इनके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. कई कंपनियों ने कीमत को बढ़ने से रोकने के लिए अपने फोन में RAM को कम करने का फैसला किया है. इसके अलावा सर्वर, क्लाउड सर्विस और डेटा प्रोसेसिंग पर डिपेंड बिजनेसेस को भी इसका असर झेलना पड़ेगा. अब कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी, जिससे सॉफ्टवेयर अपग्रेड, डिजिटल सर्विस और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में चल रहे काम की रफ्तार धीमी होगी.

इस समय मेमोरी चिप्स की सबसे ज्यादा डिमांड कहां?

एआई डेटा सेंटर इस समय सबसे ज्यादा रिसोर्सेस की खपत कर रहे हैं. एक हाईपावर GPU में 1TB हाई बैंड-विड्थ मेमोरी (HBM) की जरूरत होती है और हर डेटा सेंटर में हजारों GPUs होते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एआई कंपनियों को इस समय कितनी मेमोरी चिप्स की जरूरत पड़ रही है. साथ ही एआई कंपनियों को अपनी सर्विसेस के लिए बड़े सर्वर की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा 5G/6G, एज कप्यूटिंग के लिए नए इक्विपमेंट, IoT डिवाइसेस, ऑटोनोमस व्हीकल और मेडिकल डिवाइसेस के साथ-साथ कंप्यूटर और स्मार्टफोन के लिए मेमोरी चिप्स की जरूरत है.

कंपनियों इससे निपटने के लिए क्या कर रही हैं?

हाल में गूगल ने अपने एक अधिकारी को इसलिए नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि वह चिप की सप्लाई सुनिश्चित नहीं कर पाया था. अब कंपनी ऐसे व्यक्ति को देख रही है, जो कोरिया में उसे चिप्स दिलवा सके. वहीं ताइवानी कंपनी आसुस खुद DRAM बनाने पर विचार कर रही है. कंपनी अगले साल अपना नया प्लांट शुरू कर सकती है. सैमसंग भी इस असर से खुद को दूर नहीं रख पाई है. कंपनी के लिए अपकमिंग गैलेक्सी S26 सीरीज की लागत बढ़ गई है और वह अपने फोन को महंगी कीमत पर लॉन्च करने से बचना चाहती है. कीमत कम रखने के लिए सैमसंग ने कुछ फीचर्स से भी समझौता किया है. शाओमी ने चिप के कारण बढ़ी कीमत के चलते अपने प्रोडक्ट्स महंगे करने शुरू कर दिए हैं. दूसरी कंपनियां भी ऐसे संकेत दे चुकी हैं कि उनके अपकमिंग प्रोडक्ट्स बढ़े हुए दामों के साथ लॉन्च होंगे.

कब तक नॉर्मल हो जाएगी स्थिति?

अभी अगले 2-3 सालों तक यह स्थिति बनी रहेगी. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 2028 से पहले स्थिति सामान्य होने के आसार नहीं है. अब कुछ कंपनियों ने नए प्लांट लगाने की योजना बनाई है, लेकिन इनसे आउटपुट मिलने में अभी काफी समय लग सकता है. तब तक ग्राहकों के पास महंगे डिवाइसेस खरीदने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं रहेगा.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में