Breaking

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

दो पेट्रोल पंप में जमकर गुंडागर्दी, महिला से छेड़छाड़, संचालक से मारपीट, नोजल को लेकर आग लगाने की दी धमकी…

Share

धमतरी/ देमार के दो पेट्रोल पंर्पो में खुलेआम गुंडागर्दी मचाने के साथ ही महिला स्टॉफ के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई है। आरोपी के अब तक नहीं पकड़े जाने पर संचालकों में आक्रोश देखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे की है। देमार में रहने वाला एक युवक धूम के नाम से आसपास के गांव में चर्चित है वह पहले गोड़ प्यूल्स में पहुंचा। उसने एक महिला स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों को धमकी दी कि किसी ने भी महिला कर्मचारी के साथ बातचीत की तो उसे चाकू से मार देगा। उसने महिला कर्मचारी का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। किसी तरह युवक से खुद को कर्मचारी ने छुड़वाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

 

 

इसके बाद युवक कुछ दूरी पर स्थित दंतेश्वरी प्यूल्स में पहुंच गया। यहां उसने पहले कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज हो-हल्ला सुनकर जब पेट्रोल पंप संचालक पहुंचा तो उसके साथ भी युवक उलझ गया। यही नहीं उसका हौसला इतना बुलंद सा कि वह पेट्रोल पंप संचालक के केबिन के अंदर तक घुस गया, वहां उसने गाली-गलौज कर चाकू मारने की धमकी दी। बाहर निकलने पर जान से मारने की बात कहते हुए मारपीट कर स्टील के डस्टबीन से चोट पहुंचाने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप के स्टॉफ द्वारा रोकने पर युवक ने मशीन का नोजल हाथ में लेकर खुद को आग लगाने की धमकी दी। इस घटना से संचालक समेत पूरा स्टॉफ सहम गया था। कुछ देर हंगामा मचाने के बाद युवक वापस गया तब संचालक व स्टॉफ ने राहत की सांस ली। घटना के दूसरे दिन दंतेश्वरी प्यूल्स के संचालक ने थाने में आवेदन दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस के द्वारा युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। इधर बताया जा रहा है कि धूम नाम से चर्चित उक्त युवक नशे का आदि है। उसने पूर्व में हाईवा चालक के साथ मारपीट की थी। रायपुर में मारपीट के एक मामले में उसके खिलाफ अपराध कायम हुआ था। रात्रि के समय देमार के आसपास की कुछ दुकानों में भी इसी तरह गुंडागर्दी किये जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश जगत का कहना है कि युवक की पतासाजी की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
दो दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर पेट्रोल पंप और गैस सेवाएं बंद होंगी

पंप संचालक ने अर्जुनी थाने में आवेदन देने के साथ ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन में अपनी रखी है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस के द्वारा युवक की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हड़ताल में जाने पर विचार किया जाएगा। गुंडागर्दी करने वाले युवक ने पेट्रोल पंप का नोजल उठाकर उसे चलाने की कोशिश की गनीमत कि नोजल लॉक था अन्यथा पूरा पेट्रोल बहने लगता जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा था। इस घटना को जिले के पेट्रोल पंप संचालक हल्के में लेने के मूड में नहीं है। उनके द्वारा कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। उनके समर्थन में एलपीजी गैस संगठन भी सामने आया है वह भी अपनी सेवाएं बंद कर देंगे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में