Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

ठेस की खुदाई यंत्र का आकलन : यंत्रीकृत ठेस खुदाई तकनीक का सफल प्रदर्शन

Share

धमतरी/ कृषि विज्ञान केंद्र, धमतरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ईश्वर सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम मुजगहन में वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिन्हा के निरीक्षण में ठेस तोड़ाई यंत्र (कमल ककड़ी हार्वेस्टर) का प्रक्षेत्रीय परीक्षण किया गया। डॉ. अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि ठेस हार्वेस्टिंग यंत्र के प्रक्षेत्रीय परीक्षण का मुख्य उद्देश्य उत्पादन दक्षता बढ़ाना, समय की बचत करना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। पारंपरिक रूप से कमल ककड़ी की खुदाई हाथों से की जाती है, जिसमें अत्यधिक श्रम, समय और लागत लगती है। मजदूरों की उपलब्धता में कमी और जलभराव वाले खेतों में खुदाई की कठिनाइयों को देखते हुए यंत्रीकृत कमल ककड़ी खुदाई यंत्र का आकलन आवश्यक हो गया था।

परंपरागत विधि से ठेस की खुदाई में मजदूरों की संख्या अधिक लगती है तथा कार्य में अत्याधिक समय लगता है, जिससे लागत बढ़ जाती है। इन समस्याओं के समाधान हेतु ठेस खुदाई यंत्र (कमल ककड़ी हार्वेस्टर) का परीक्षण किया गया। यंत्र के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि यह यंत्र इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा विकसित किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में चार अश्व शक्ति इंजन तथा चार नोजल शामिल हैं, जिनकी सहायता से 30 से 60 सेमी गहराई तक की मिट्टी को ढीला किया जाता है। इससे खुदाई में लगने वाले मजदूर, समय और खर्च—तीनों में कमी आती है। यंत्र से खुदाई करने पर शारीरिक क्षति भी कम होती है। पारंपरिक खुदाई की तुलना में यंत्र से खुदाई करने में लगभग 65 प्रतिशत मजदूर कार्य-दिवस एवं समय कम लगता है, जबकि कुल लागत में लगभग 35 प्रतिशत तक की कमी संभव है।

प्रदर्शन के दौरान ठेस उत्पादन करने वाले किसान—ठाकूर राम मीनपाल, टोमन साहू, तेज नारायण, कैलाश, गोपाल, संत एवं रवि सहित अन्य किसानों—ने मशीन की कार्यप्रणाली, संचालन विधि, सुरक्षा उपाय, रखरखाव तथा लागत–लाभ का अवलोकन किया और पानी से भरे खेतों में मशीन के सुगम संचालन की सराहना की। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि धमतरी जिले के मुजगहन में कमल ककड़ी की खेती व्यापक रूप से की जाती है और यह हार्वेस्टर मशीन किसानों के लिए एक सटीक एवं लाभकारी तकनीक सिद्ध हो सकती है, जिससे उत्पादन और आय में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में