उदंती–सीतानदी अभयारण्य की एंटी-पोचिंग टीम की बड़ी सफलता
धमतरी/ उदंती–सीतानदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिंदा पैंगोलिन की तस्करी कर रहे ओडिशा के दो तस्करों को पकड़ा है। टीम ने ओडिशा के नवरंगपुर वनमंडल के स्टाफ के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए उमरकोट के पास ढोर्रा–सिमलीगोदरा के बीच दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी गोपाल (42), निवासी सिमलीगोदरा, और मनोज (30), निवासी मलकीगुड़ा को एक 40 इंच लंबा, 9 किलो वजन का जिंदा पैंगोलिन और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 8 दिसंबर को उमरकोट न्यायालय में पेश किया गया।

टीमें अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की खोज में जुटी हैं।
इस संयुक्त अभियान में उपनिदेशक वरुण जैन के निर्देशन में गरियाबंद टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम, नवरंगपुर वनमंडल (ओडिशा) का स्टाफ, गरियाबंद पुलिस साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, सहायक संचालक गोपाल कश्यप, भोपाल सिंह राजपूत, वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव, विजय खूंटे सहित पूरी एंटी-पोचिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
