Breaking

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

कड़ाके की ठंड से जमा राजस्थान का माउंट आबू, तीन दिन से शून्य पर तापमान, सर्दी के मजे लेने आए सैलानी…

Share

राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में ठंड ने इस कदर दस्तक दी है कि पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार जमाव बिंदु (0°C) पर दर्ज किया जा रहा है. तापमान के शून्य पर ठहर जाने से स्थानीय जनजीवन पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोग जगह–जगह अलाव तापते नजर आ रहे हैं.

वहीं सैर–सपाटे के लिए आने वाले सैलानी कड़कड़ाती ठंड के बीच गर्म चाय–कॉफी की चुस्कियों का आनंद लेते दिखाई देते हैं. मौसम में आई इस अचानक सर्दी ने सभी को सिहरने पर मजबूर कर दिया है. पिछले तीन दिनों में तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे चला गया, जिसके चलते शाम होते ही अलाव की मांग बढ़ जाती है. शाम 6:00 से 6:30 बजे के बीच स्थानीय लोग अपने घरों व दुकानों के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं. होटलों में ठहरे सैलानियों की ओर से भी रूम हीटर की मांग बढ़ गई है. पर्यटन सीजन के बीच पड़ी इस कड़ाके की ठंड ने होटल प्रबंधन की व्यस्तता को भी बढ़ा दिया है.

सैलानियों के लिए खास आकर्षण बनी ठिठुरन

शाम ढलने के बाद सनसेट प्वॉइंट व नक्की लेक की ओर से लौटते पर्यटक अलाव के सहारे गर्माहट लेते दिखते हैं. स्थानीय लोग भी अलाव के पास बैठकर राहत पाते हैं, जबकि सैलानी गर्म कपड़ों में लिपटे हुए इस ठिठुरन भरे मौसम का अलग ही अनुभव लेते नजर आते हैं.माउंट आबू की यह बर्फीली ठंड इस समय यहां आने वाले हर सैलानी के लिए खास आकर्षण बनी हुई है.

 

 

राजस्थान में सर्दी का तीखा प्रहार

राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. माउंट आबू में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, वहीं मैदानी इलाकों में भी ओस जमने से ठंड ने तीखा रूप धारण कर लिया है. शेखावाटी के फतेहपुर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ. फतेहपुर में 4.5 डिग्री और नागौर में 5.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर सहित कई शहरों में रात का तापमान 8–10 डिग्री के बीच सिमटा रहा. घने कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया, जबकि किसान फसलों को नुकसान की आशंका से चिंतित हैं.

लोगों की मुसीबत बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जगह–जगह अलाव जलाए जा रहे हैं. बाजारों, चौराहों और गांवों में लोग अलाव के पास गर्माहट लेते दिख रहे हैं. घरों में हीटर, रजाई और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है. बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का प्रभाव गंभीर रूप से पड़ रहा है, जिसके चलते जोड़ों में दर्द, सांस की तकलीफ और हाइपोथर्मिया जैसे खतरे बढ़ गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को गर्म पानी पीने, धूप में बैठने और बिना जरूरत के बाहर न निकलने की सलाह दी है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में