Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

वंदे मातरम् के जश्न पर क्यों भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘पैसा सरकार का, कार्यक्रम BJP का’…

Share

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर जो कार्यक्रम हो रहे हैं. उनका बीजेपीकरण किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन आयोजनों में केवल बीजेपी और आरएसएस के लोगों को बुलाया जा रहा है, जबकि आम जनता और अन्य वर्गों को शामिल नहीं किया गया है.

अशोक गहलोत ने कहा, “आप सरकार में हो. वंदे मातरम के 150 साल मना रहे हैं. खुशी की बात है. लेकिन ये इन कार्यक्रमों का बीजेपीकरण कर रहे हैं. सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं और RSS के लोगों को बुला रहे हैं. देश की जनता इनमें शामिल ही नहीं हैं. सभी को शामिल करना चाहिए.”

गहलोत ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सभी दलों, समाजसेवियों, पत्रकारों और प्रतिष्ठित लोगों को बुलाना चाहिए. उन्होंने कहा, “देश के अंदर ऐसे इवेंट बहुत महत्व रखते हैं. मैंने हमेशा देखा है कि जब ऐसे आयोजन होते हैं तो सबको बुलाया जाता है. उनसे सुझाव मांगे जाते हैं कि एक साल तक चलने वाले कार्यक्रमों में क्या किया जाए. यह कायदा होता है. लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है.”

 

 

‘वंदे मातरम कांग्रेस ने सबसे पहले गाया था’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वंदे मातरम का इतिहास कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, “इनका संबंध क्या है उस वंदे मातरम से? आज तक इनकी शाखा में वंदे मातरम नहीं गाया गया है. इनका अलग गीत है वंदे मातरम. पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर जी ने वंदे मातरम गाया था. तब से कांग्रेस गाती आई है. देश की स्तुति है, कोई दिक्कत नहीं, आप भी गाओ. लेकिन अब आपने 100 साल बाद शुरू किया है तो भी ठीक है, पर इसे राजनीति में मत बदलो.”

सरकार का पैसा, कार्यक्रम बीजेपी का

गहलोत ने आगे कहा, “सरकार का विज्ञापन होता है. अब हम सोच नहीं सकते कि क्या क्या कर रहे हैं. सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन कार्यक्रम बीजेपी का हो रहा है. यह गलत है. अगर सरकार का पैसा खर्च हो रहा है तो सबकी भागीदारी होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि ऐसे आयोजनों में सभी समुदायों और राजनीतिक दलों को शामिल करे. गहलोत ने कहा, “लोग बिरसा मुंडा जी के नाम पर कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन आदिवासी समाज को पूछते तक नहीं. कम से कम दिखावे के लिए ही सबको शामिल कर लो. यह कोई बीजेपी का प्रोग्राम नहीं हो सकता जब पैसा सरकार का लग रहा है.”

गहलोत ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि हालात बड़े गंभीर हैं. सरकार 5-7 सौ करोड़ रुपये उड़ा देगी और बड़े-बड़े इवेंट करेगी, लेकिन भागीदारी किसी की नहीं होगी. देश में यह परंपरा कभी नहीं रही कि सरकारी कार्यक्रम सिर्फ एक पार्टी के लोग करें. यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.”

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में