Breaking

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

कार्यकाल के आखिरी दिन एसपी सूरज सिंह परिहार ने दिया बड़ा संदेश, NDPS और SAFEMA पर विशेष कार्यशाला का आयोजन…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन रविवार को श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंपोजिट बिल्डिंग में एनडीपीएस एक्ट, 1985 एवं सफेमा एक्ट, 1976 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, विवेचना अधिकारी तथा पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाना तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर आर्थिक प्रहार की रणनीति को मजबूत करना था।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, निरीक्षक चन्द्रकांत साहू एवं डीपीओ अजय सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीयन, तलाशी एवं जब्ती की कानूनी प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, अभियोजन की तैयारी तथा दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विवेचना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में सफेमा एक्ट, 1976 के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध से अर्जित अवैध चल-अचल संपत्तियों की पहचान, दस्तावेजी साक्ष्यों का संकलन, संपत्ति जब्ती एवं कुर्की की कानूनी प्रक्रिया तथा विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से प्रभावी आर्थिक कार्रवाई के विषय में भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

इस अवसर पर एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि “मादक पदार्थों का अवैध कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। वैज्ञानिक, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित विवेचना से ही दोषसिद्धि की दर बढ़ेगी और अपराधियों में कानून का प्रभावी भय स्थापित होगा।”

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नशे के खिलाफ जारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प भी दिलाया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा कर समाधान प्राप्त किए और भविष्य में अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने अनुभव साझा किए।

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में इस वर्ष पहली बार एनडीपीएस प्रकरणों में सफेमा अधिनियम के तहत अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए करण धुरी, उषा धुरी एवं आरती रजक की संपत्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यशाला में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीपीओ अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में