Breaking

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह: पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने भखारा लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत ₹36 हजार का मशरूका जब्त…

मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?

E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान….

धमतरी: दोस्त को हाथ ठेले में लादकर अस्पताल पहुंचाया, युवक की इंसानियत बनी मिसाल…

Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए…

‘हम CM के काम तय नहीं कर सकते’, विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज…

धमतरी पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता: 53 किलो गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा…

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?

धमतरी: भाजपा नेता उमेश साहू ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण की उठाई मांग…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: हथौड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

धड़ाम से गिर गई Google Pixel 10 की कीमत! Amazon सेल में मात्र इतने रुपये में खरीदने का मौका…

एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड…

धमतरी पुलिस की रिकॉर्ड कार्रवाई: 6 माह में 59 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.70 करोड़ की संपत्ति जब्त…

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…

अछोटा पुल के नीचे महानदी से धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन, 8 ट्रैक्टर जब्त…

विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों का तहसील स्तर पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन….

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धमतरी पुलिस की जागरूकता पहल, ग्राम खरेंगा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक…

अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा…

मुजगहन-रत्नाबांधा में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध, 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा; ग्रामीणों ने दिया धरना…

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच…

Share

सदियों से भूत-प्रेत और आत्माओं की दुनिया इंसानों के लिए रहस्य रही है. जब कभी भी इस विषय पर बात होती है तो समाज दो गुटों में बंटा नजर आता है. एक गुट इसे सच मानता है तो वहीं दूसरा जो इसे सिर्फ मन का वहम कहता है. पुरानी कहानियों में अक्सर ऐसा दावा किया जाता है कि सुनसान जगहों या फिर अंधेरे कमरे में आत्माएं जल्दी सक्रिय होती हैं. लेकिन क्या सचमुच किसी बंद अकेले कमरे में आत्माओं को बैठकर बुलाने से रूहें खिंची चली आती हैं? इस दिलचस्प सवाल के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक सच हैरान करने वाला है.

अकेलेन में दिमाग का मनोवैज्ञानिक खेल

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार किसी भी अकेले घर या फिर अंधेरे कमरे में बुलाने पर किसी आत्मा के आने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता है. विज्ञान इन अनुभवों को पूरी तरह से मनोवैज्ञानिक यानी मानसिक खेल मानता है. जब भी कोई व्यक्ति पूरी तरह से अकेला होता है तो सबसे पहले उसके मन में भूत-प्रेत का खौफ होता है, तो उसका दिमाग अत्यधिक संवेदनशील हो जाता है. ऐसे में डर और अकेलेपन के कारण दिमाग खुद कई तरह के भ्रम पैदा करने लगता है. हवा से हिलते पर्दे या फिर किसी छोटी सी आहट को भी इंसान भूत समझ बैठता है.

 

 

नकारात्मक ऊर्जा और अध्यात्म का नजरिया

दूसरी तरफ अगर हम अध्यात्म और पुरानी लोक मान्यताओं की बात करें तो वहां एक अलग दृष्टिकोण देखने को मिलता है. आध्यात्मिक जानकारों का मानना है कि अकेलापन और घना अंधेरा कुछ खास तरह की नकारात्मक ऊर्जाओं को अपनी तरफ आकर्षित करता है. ऐसा माना जाता है कि अगर किसी स्थान का वातावरण लंबे समय से बहुत शांत, सुनसान या दूषित रहा तो वहां पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है. यही वजह है कि लोग ऐसी जगहों पर अजीब सा भारीपन या फिर बेचैनी महसूस करते हैं.

डर और इंसानी सोच का कनेक्शन

अध्यात्म और विज्ञान दोनों ही इस बात पर सहमत हैं कि इस तरह के डरावने अनुभवों के पीछे सबसे बड़ा हाथ व्यक्ति के अपने डर और उसकी मानसिक स्थिति का होता है. अगर कोई व्यक्ति पहले से ही डरा हुआ है और वह किसी के द्वारा कही गई बातों पर विश्वास कर लेता है तो उसका अवचेतन मन कमरे के अंधेरे में वैसी ही आकृतियां या परछाइयां दिखाने लग जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो आप जिस चीज के बारे में जितना ज्यादा सोचेंगे, आपका दिमाग उसे सच मानने लगेगा.

विज्ञान की नजर में भूत-प्रेत

पूरी दुनिया केवल वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस बात को साफ कर चुके हैं कि पैरानॉर्मल एक्टिविटी या आत्माओं का दिखना केवल इंसानी मस्तिष्क की एक रासायनिक प्रक्रिया है. जब हमारी आंखें अंधेरे में साफ नहीं देख पाती हैं तो दिमाग अधूरी तस्वीरों को पूरा करने के लिए पुरानी डरावनी यादों का सहारा लेता है, जिससे परछाईं दिखने का भ्रम होता है. इसलिए किसी भी इंसान द्वारा या फिर तांत्रिक क्रिया द्वारा या अकेले में आत्माओं को बुलाने के दावों का कोई वास्तविक आधार नहीं है. यह सब केवल इंसान के अंदर छिपे गहरे डर का नतीजा होता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में