Breaking

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया…

क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या…

Cheapest Internet: इस देश में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट, जानें क्या है इस कम कीमत का राज?

Iran Us War: अमेरिका के इतने हमलों के बाद भी कैसे सर्वाइव कर रही ईरान नेवी, जानें कितनी बड़ी फोर्स?

अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम…

सबसे सस्ते में iPhone 17 खरीदने का मौका! 45 हजार से भी कम कीमत में कर सकते हैं अपने नाम, जानिए कैसे उठाएं मौके का फायदा…

धमतरी पुलिस की ऐतिहासिक पहल: डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया “पुलिस की पाठशाला” का शुभारंभ…

मजगहन हाई स्कूल में सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…

Immortal Creature: कटने के बाद भी कई सालों तक जिंदा रहा अंग, वैज्ञानिकों को समंदर में मिला अमर जीव; जगी नई उम्मीद…

अभिषेक बनर्जी के बाद ममता बनर्जी के एक और करीबी पर भीड़ ने किया अटैक, सामने आया हमले का वीडियो…

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- ‘अगर जरूरत पड़ेगी तो हम…’

धमतरी पुलिस की संवेदनशील पहल: तीन दिन से भटकी महिला को परिजनों से मिलाया….

नवविवाहिता पत्नी के आत्महत्या के बाद पति भी उसी फंदे पर की कोशिश, बचा लिया गया…

Cyclone Names: मुरासु से लेकर बिपरजॉय तक… कैसे रखे जाते हैं चक्रवात के नाम, जानें क्या होती है प्रकिया…

अपने ही मोबाइल को मांगने गये युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती…

धमतरी में पंचायत उपचुनाव 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

Samsung Galaxy S25 पर छप्परफाड़ छूट, यहां मिल रहा है 24,000 से ज्यादा का डिस्काउंट…

खरेंगा में अवैध रेत उत्खनन से निकले नर कंकाल, ग्रामीणों में आक्रोश…

भखारा शराब दुकान परिसर में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

India Underground Treasure: देश में अरबों का जमीनी खजाना, जिसे नहीं जानते होंगे आप! फिर राशन पर क्यों जी रहे 80 करोड़ लोग?

टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन…

Wifi का नाम वाई-फाई ही क्यों रखा गया, क्या होता है इसका मतलब?

पैडी डायवर्सन मॉडल से बदल रही किसानों की तकदीर, औषधीय खेती से बढ़ी आय…

शीतला मंदिर चोरी मामले में एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: पॉक्सो एक्ट के 3 मामलों में आरोपियों को 20-20 साल की सजा…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत दर्ज 4 अलग-अलग प्रकरणों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये मूल्य की अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थ, जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबारों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में भखारा, मगरलोड एवं कुरूद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की।

भखारा पुलिस की पहली कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर भखारा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी क्रमांक CG 05 AS 9740 को रोककर जांच की। जांच के दौरान आरोपी दिनेश साहू और वेद प्रकाश सेन के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा (5.400 बल्क लीटर) बरामद की गई। पुलिस ने शराब सहित स्कूटी को जब्त कर कुल 52,400 रुपये की संपत्ति जप्त की।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

 

महिला आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब बरामद

भखारा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हंचलपुर क्षेत्र में एक महिला अवैध महुआ शराब बिक्री कर रही है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हेमेश्वरी बंजारे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1,000 रुपये बताई गई है।

आरोपिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मगरलोड पुलिस ने पकड़ा महुआ शराब विक्रेता

मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम परसाबुड़ा कमारपारा पुलिया के पास अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान बलराम कमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,800 रुपये है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कुरूद पुलिस ने शराब तस्करी पर किया प्रहार

कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने नोहर सिंह साहू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पौवा शोले देशी मसाला शराब (7.200 बल्क लीटर) तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2026 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में