Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

भखारा शराब दुकान परिसर में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

Share

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू व नगदी बरामद

धमतरी/ थाना भखारा क्षेत्र अंतर्गत भखारा शराब दुकान परिसर में युवक से चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं नगदी रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर शराब एवं डीजल खरीदने के लिए 3000 रुपये लेकर भखारा आया था। रात करीब 8 बजे जब वह भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा, तब वहां पहले से मौजूद आरोपीगण एवं एक विधि से संघर्षरत बालक ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे।

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने उसके गले पर धारदार चाकू अड़ा दिया। वहीं आरोपी लोकेश पटेल एवं विधि से संघर्षरत बालक ने युवक को पकड़ लिया तथा आरोपी समीर निर्मलकर ने मारपीट करते हुए उसके पास रखे 3000 रुपये एवं रेडमी मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना भखारा में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में थाना भखारा पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अंशुमन साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 18 वर्ष निवासी भखारा तथा लोकेश पटेल पिता स्व. छबीलाल पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी भखारा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं नगदी रकम जप्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है तथा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विधि से संघर्षरत बालक को सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में लूट, चोरी, चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में