Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

पैडी डायवर्सन मॉडल से बदल रही किसानों की तकदीर, औषधीय खेती से बढ़ी आय…

Share

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की अभिनव पहल ‘पैडी डायवर्सन मॉडल’ किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का नया रास्ता बनकर उभर रही है। पारंपरिक धान की खेती में बढ़ती लागत और सीमित मुनाफे से जूझ रहे किसानों को अब औषधीय खेती के जरिए कम लागत में कई गुना अधिक लाभ मिल रहा है।

इस मॉडल के तहत किसानों को धान की जगह औषधीय पौधे वच और ब्राह्मी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। योजना का असर अब साफ दिखाई देने लगा है और ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम हो रही है।

23 गांवों के 147 किसानों ने अपनाई औषधीय खेती

योजना के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और रायपुर जिलों के 23 गांवों को शामिल किया गया। इन गांवों के 147 किसानों ने कुल 65 एकड़ भूमि पर औषधीय फसलों की खेती शुरू की है।

इनमें 63 किसान 39 एकड़ क्षेत्र में वच की खेती कर रहे हैं, जबकि 84 किसान 26 एकड़ में ब्राह्मी का उत्पादन कर रहे हैं। यह बदलाव खासतौर पर उन क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां किसान पहले केवल धान की खेती पर निर्भर थे।

धमतरी बना सफलता का मॉडल

धमतरी जिला इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे आगे रहा है। जिले के 16 गांवों के 90 किसानों ने 27.50 एकड़ भूमि पर वच और ब्राह्मी की खेती कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

वहीं रायपुर जिले के 2 गांवों के 35 किसानों ने 11.50 एकड़ में औषधीय खेती अपनाकर अच्छा लाभ अर्जित किया है। नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जैसे आदिवासी एवं सुदूर क्षेत्रों में भी किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

कम लागत में कई गुना मुनाफा

पैडी डायवर्सन मॉडल की सबसे बड़ी खासियत कम लागत में अधिक मुनाफा है। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार प्रति एकड़ खेती में लगभग 20 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि एक वर्ष में लगभग एक लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।

पारंपरिक धान खेती की तुलना में वच और ब्राह्मी जैसी औषधीय फसलें किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो रही हैं।

किसानों को मिल रहा हर स्तर पर सहयोग

बोर्ड द्वारा किसानों को केवल प्रोत्साहन ही नहीं, बल्कि खेती से लेकर बाजार तक हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है।

  • उच्च गुणवत्ता वाले औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • वैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • सफल खेती मॉडल देखने किसानों को एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है।
  • तैयार उत्पाद की शत-प्रतिशत खरीदी के लिए अनुबंधित संस्थाओं के माध्यम से बाजार सुनिश्चित किया गया है।

आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

‘पैडी डायवर्सन मॉडल’ ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, वैज्ञानिक खेती और सुनिश्चित बाजार मिलने पर कृषि को लाभ का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है। इस योजना से जुड़े किसान अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में