Breaking

पॉक्सो मामले में आरोपी को 20 साल की सश्रम कैद, धमतरी न्यायालय का सख्त फैसला…

धमतरी पुलिस की नई एसपी भावना पांडेय ने दिखाई सख्ती, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर…

Samsung यूजर्स सावधान! एक छोटी सी गलती से उड़ सकता है आपका पूरा Data, तुरंत करें ये काम….

Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला…

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा…

धमतरी एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से किया संवाद, कानून-व्यवस्था और बेसिक पुलिसिंग को लेकर मांगे सुझाव…

धमतरी: एसपी भावना पांडेय ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, कोतवाली थाना का किया औचक निरीक्षण…

Google Pixel 11 सीरीज से अगले महीने हटेगा पर्दा, कितने होगी कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स?

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब…

धमतरी नगर निगम में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, महापौर बोले– विकास कार्यों को मिलेगी नई गति…

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि…

5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा…

जिला बदर आरोपी सागर ढीमर गिरफ्तार, बिना अनुमति धमतरी में घूमते मिला; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी की नई पुलिस अधीक्षक बनीं भावना पांडेय, संभाला पदभार…

बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विवाह रुकवाया…

धमतरी: पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा सफल कार्यकाल…

बहरीन, कुवैत और जॉर्डन… धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब…

धमतरी: पांच घंटे की मशक्कत के बाद सूखे कुएं से तेंदुए का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया…

कार्यकाल के आखिरी दिन एसपी सूरज सिंह परिहार ने दिया बड़ा संदेश, NDPS और SAFEMA पर विशेष कार्यशाला का आयोजन…

एसपी धमतरी के निर्देश पर जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार…

पिपराही तालाब में अवैध मुरम उत्खनन के विरोध में अर्धनग्न धरने पर बैठे पार्षद, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन…

धमतरी पुलिस की पहल: नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित…

धमतरी के पास बस यात्रा के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार…

108 वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह: जगदीश मंदिर में श्रद्धालुओं को औषधीय काढ़े का वितरण शुरू, रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में…

धमतरी ड्रीम कॉरिडोर से बदलेगी जिले की तस्वीर, 5 हजार करोड़ निवेश की संभावना…

Share

धमतरी/ छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले की महत्वाकांक्षी “ड्रीम कॉरिडोर परियोजना” को जिले के समग्र विकास की नई दिशा माना जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार यह परियोजना केवल एक औद्योगिक पहल नहीं, बल्कि धमतरी के उज्ज्वल भविष्य की व्यापक विकास परिकल्पना है, जो आने वाले वर्षों में जिले को प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

परियोजना के अंतर्गत जिले में इंडस्ट्रियल साइट, औद्योगिक क्लस्टर एवं आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इस परियोजना में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई गई है, जिससे 6 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में जिले में पशुपति फीड, गणेश गुलाल, फायर वर्क उद्योग, खादी उद्योग, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, फूड पार्क, वनोपज मार्केट, होलसेल मार्केट, सब्जी मार्केट, बीपीओ सेंटर, को-वर्किंग स्पेस एवं स्किल सेंटर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। इसके अलावा हाला इलेक्ट्रिक व्हीकल इकाई, हॉकिंस प्रेशर कुकर इकाई तथा टेक्सटाइल इकाई की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

 

 

परियोजना में हरित विकास को प्राथमिकता देते हुए सौर ऊर्जा, बायोगैस प्लांट एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित गतिविधियों को शामिल किया गया है। धमतरी ड्रीम कॉरिडोर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मजबूत कनेक्टिविटी मानी जा रही है। धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है तथा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित सड़क मार्ग जिले को अन्य राज्यों से सीधे जोड़ रहे हैं। रेल सेवा शुरू होने से परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिली है, वहीं रायपुर एयरपोर्ट की निकटता राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत करेगी।

परियोजना के माध्यम से जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गंगरेल बांध, सिहावा स्थित महानदी उद्गम क्षेत्र, रूद्रेश्वर कॉरिडोर तथा प्रस्तावित इको टूरिज्म विलेज को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और बेहतर सड़क संपर्क के साथ विकसित किया जा रहा है। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “ड्रीम कॉरिडोर परियोजना धमतरी जिले की संभावनाओं को नई पहचान देने वाली महत्वाकांक्षी पहल है। जिला प्रशासन निवेश, अधोसंरचना विकास, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को एकीकृत दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहा है। यह परियोजना रोजगार सृजन के साथ-साथ जिले की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।”

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में