Breaking

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

धमतरी पुलिस का हाई अलर्ट बलवा ड्रिल अभ्यास: अश्रु गैस, लाठीचार्ज और फायरिंग का किया गया मॉक अभ्यास…

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने एवं पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रक्षित केंद्र धमतरी के परेड ग्राउंड में व्यापक बलवा मॉकड्रिल अभ्यास के छठवें सत्र का आयोजन किया गया।

इस विशेष मॉकड्रिल के दौरान दंगा एवं उपद्रव जैसी वास्तविक परिस्थितियों का निर्माण किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं पुलिस बल पर आक्रामक व्यवहार की स्थिति दर्शाई गई। अभ्यास के माध्यम से पुलिस जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में संयम, समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।

रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा मॉकड्रिल के लिए पुलिस जवानों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इनमें टियर गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी एवं मेडिकल पार्टी शामिल रही। सभी टीमों को उनके दायित्वों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभ्यास के दौरान पुलिस द्वारा पहले प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। भीड़ के उग्र होने एवं पथराव शुरू करने पर पुलिस ने चरणबद्ध कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी। स्थिति नियंत्रण में नहीं आने पर अश्रु गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भी उपद्रव जारी रहने पर माइक अनाउंसमेंट के जरिए अंतिम चेतावनी दी गई तथा परिस्थिति गंभीर होने पर लाठीचार्ज एवं मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद 5 राउंड फायरिंग का अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल में घायल प्रदर्शनकारियों एवं पुलिसकर्मियों की काल्पनिक स्थिति भी बनाई गई, जिसमें मेडिकल टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।

 

 

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य धरना-प्रदर्शन, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय क्षमता एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बलवा ड्रिल की विस्तृत समीक्षा करते हुए अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों एवं चुनौतियों पर चर्चा की तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से और अधिक प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बलवा नियंत्रण, टीम समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा उपकरणों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरक्षक धनेन्द्र साहू को 100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सराहनीय कार्य के लिए सउनि राधेश्याम बंजारे, आरक्षक गिरधर साहू एवं आरक्षक गनपत साहू को सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित किए जाने की घोषणा की गई।

इस दौरान सीएसपी धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, डीएसपी भानूप्रताप चंद्राकर, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में