Breaking

पॉक्सो मामले में आरोपी को 20 साल की सश्रम कैद, धमतरी न्यायालय का सख्त फैसला…

धमतरी पुलिस की नई एसपी भावना पांडेय ने दिखाई सख्ती, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर…

Samsung यूजर्स सावधान! एक छोटी सी गलती से उड़ सकता है आपका पूरा Data, तुरंत करें ये काम….

Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला…

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा…

धमतरी एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से किया संवाद, कानून-व्यवस्था और बेसिक पुलिसिंग को लेकर मांगे सुझाव…

धमतरी: एसपी भावना पांडेय ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, कोतवाली थाना का किया औचक निरीक्षण…

Google Pixel 11 सीरीज से अगले महीने हटेगा पर्दा, कितने होगी कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स?

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब…

धमतरी नगर निगम में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, महापौर बोले– विकास कार्यों को मिलेगी नई गति…

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि…

5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा…

जिला बदर आरोपी सागर ढीमर गिरफ्तार, बिना अनुमति धमतरी में घूमते मिला; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी की नई पुलिस अधीक्षक बनीं भावना पांडेय, संभाला पदभार…

बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विवाह रुकवाया…

धमतरी: पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा सफल कार्यकाल…

बहरीन, कुवैत और जॉर्डन… धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब…

धमतरी: पांच घंटे की मशक्कत के बाद सूखे कुएं से तेंदुए का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया…

कार्यकाल के आखिरी दिन एसपी सूरज सिंह परिहार ने दिया बड़ा संदेश, NDPS और SAFEMA पर विशेष कार्यशाला का आयोजन…

एसपी धमतरी के निर्देश पर जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार…

पिपराही तालाब में अवैध मुरम उत्खनन के विरोध में अर्धनग्न धरने पर बैठे पार्षद, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन…

धमतरी पुलिस की पहल: नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित…

धमतरी के पास बस यात्रा के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार…

108 वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह: जगदीश मंदिर में श्रद्धालुओं को औषधीय काढ़े का वितरण शुरू, रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में…

लगातार दो दिनों में दो घरों में चोरी, अर्जुन रेजिडेंसी के रहवासी दहशत में…

Share

धमतरी/ सिहावा रोड स्थित अर्जुन रेजिडेंसी में लगातार दो दिनों तक सूने मकानों में हुई चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। पहले दिन चोरों ने एक घर से करीब 4 लाख रुपये से अधिक के नगदी और जेवरात पार कर दिए, वहीं दूसरे दिन फिर उसी कॉलोनी के एक अन्य सूने मकान को निशाना बनाया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

IPL मैच देखने गए परिवार के घर चोरी

अर्जुन रेजिडेंसी निवासी आशीष भट्टाचार्य ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 मई की सुबह करीब 8:30 बजे वे अपनी पत्नी और बच्ची के साथ आईपीएल मैच देखने रायपुर गए थे। मैच समाप्त होने के बाद वे रात में अपने ससुराल खमतराई रुक गए।

11 मई की सुबह लगभग 11:30 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य गेट का कुंदा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर दोनों कमरों की अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 2 लाख रुपये नगद और लगभग 2 लाख 12 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।

चोरी हुए सामान में सोने का हार, चैन, अंगूठियां, चूड़ियां, बालियां, चांदी की पायल, बिछिया, करधन और पुराने चांदी के सिक्के शामिल हैं।

पीछे की ओर लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर चोर घर में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में तीन अज्ञात युवक घर में घुसते दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि चोर एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर ऊंची ग्रिल पार कर अंदर पहुंचे।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे दिन शिक्षिका के घर फिर चोरी

चोरी की पहली घटना के अगले ही दिन उसी कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका संतोषी अग्रवाल के सूने मकान में भी चोरी हो गई। संतोषी अग्रवाल फिलहाल अपने बेटे के पास बेंगलुरु गई हुई हैं।

पड़ोसियों ने घर के अंदर लाइट जलती देख संदेह होने पर उनके रिश्तेदारों को सूचना दी। जब वे घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारियां खुली हुई थीं। आशंका जताई जा रही है कि यहां से भी नगदी और जेवर चोरी हुए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि पहली घटना में तीन लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। दूसरे दिन हुई चोरी की घटना की भी जांच की जा रही है।

लगातार दो दिनों में हुई चोरी की वारदातों के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में