Breaking

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर से महमूद गजनवी ने लूटा था कितना सोना, आज कितने रुपये का होता यह गोल्ड?

Share

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. इस दौरान 11 पवित्र तीर्थों से लाए गए जल से मंदिर का कुंभाभिषेक किया गया. इस कुंभाभिषेक के लिए विशेष कलश का इस्तेमाल हुआ. इस दौरान पीएम मोदी ने रोड शो भी किया. इस दिव्य-भव्य कार्यक्रम के बाद एक बार फिर सोमनाथ मंदिर के इतिहास को लेकर चर्चा बढ़ गई है.

लोग यह जानना चाह रहे हैं कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास क्या है. इस मंदिर पर कब-कब आक्रमण हुए और यहां से कितना सोना लूटा गया. इस बीच यह भी जान लेते हैं कि सोमनाथ मंदिर से जो सोना लूटा गया, उसकी आज कीमत कितनी है?

कितनी बार हुआ सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर का उल्लेख शिव पुराण में भी मिलता है. कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण सोने चांदी और कीमती पत्थरों से करवाया गया था. यही कारण है कि विदेशी आक्रांताओं और मुगलों की नजर हमेशा इस पर रही. इतिहासकारों के अनुसार, सोमनाथ मंदिर पर 1 या 2 बार नहीं 17 बार आक्रमण हुए और हर बार इस मंदिर को लूटा गया.

 

 

महमूद गजनवी ने की थी सबसे बड़ी लूट

सोमनाथ मंदिर पर सबसे पहला आक्रमण तुर्की शासक महमूद गजनवी ने किया था. 1026 में भीम प्रथम के शासनकाल के दौरान महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर हमला किया और मंदिर को जमकर लूटा. इस दौरान ज्योतिर्लिंग को भी तोड़ा गया था.

मंदिर से लूटा गया था 6 टन सोना

सोमनाथ मंदिर में हुई लूट काफी बड़ी थी और इसका जिक्र कई इतिहासकारों द्वारा मिलता है. कई फारसी और भारतीय इतिहासकारों का दावा है कि 11वीं सदी में हुए आक्रमण में महमूद गजनवी 20 मिलियन सोने के दीनार की दौलत लेकर गया था, कुछ दावों में यह आंकड़ा 100 मिलियन दीनार तक है. इसमें मंदिर के खजाने से अकेले 6 टन सोने की लूट शामिल थी.

आज उस सोने की कीमत कितनी?

बीते एक साल में सोने के भाव में बड़ा उछाल देखा गया है. आज के समय 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.50 लाख को पार कर गई है. ऐसे में सोमनाथ मंदिर में हुई 6 टन (6000 किलोग्राम) सोने की कीमत  चौंकाने वाली होगी. आंकड़ों के मुताबिक यह कीमत करीब-करीब 9000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. हालांकि, यह सोना सिर्फ मंदिर के खजाने से लूटा गया था. इसके अलावा मंदिर से बहुमूल्य रत्न, हीरे-जवाहरात की लूट भी हुई थी, जिसकी कीमत अरबों डॉलर तक पहुंच सकती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में