Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

VitalID: पासवर्ड खत्म! अब आपके सर के वाइब्रेशन से होगा लॉगिन, जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी…

Share

VitalID: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया और अनोखा बायोमेट्रिक सिस्टम सामने आया है जिसे VitalID कहा जाता है. इसे Rutgers University के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है. इसकी खास बात यह है कि इसमें पासवर्ड, PIN या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होती बल्कि यह आपकी पहचान आपके शरीर के अंदर पैदा होने वाली वाइब्रेशन से करता है.

शरीर की हलचल से बनती है आपकी यूनिक पहचान

हमारा शरीर कभी पूरी तरह स्थिर नहीं रहता. हर सांस और दिल की धड़कन के साथ हल्की-हल्की कंपन पैदा होती है जो गर्दन से होते हुए सिर तक पहुंचती है. जब ये कंपन सिर तक पहुंचती हैं तो बहुत ही मामूली कंपन पैदा करती हैं.

हर व्यक्ति के सिर की बनावट, मोटाई और हड्डियों की घनत्व अलग होती है. इसके साथ ही चेहरे के मसल्स और फैट भी इन कंपन के पैटर्न को प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि हर इंसान की यह वाइब्रेशन एक खास पैटर्न बनाती है जो उसकी पहचान बन सकती है.

 

 

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

VitalID को इस्तेमाल करने के लिए किसी खास नए हार्डवेयर की जरूरत नहीं होती. आजकल के VR और AR हेडसेट्स में पहले से मौजूद मोशन सेंसर ही इस काम को कर सकते हैं. यह सिस्टम उन सेंसर की मदद से सिर की बेहद हल्की कंपन को पकड़ता है जो सांस और दिल की धड़कन से पैदा होती हैं. फिर यह सॉफ्टवेयर बाकी सामान्य मूवमेंट जैसे सिर घुमाना या चलना जैसी गतिविधियों को अलग कर देता है और केवल बायोलॉजिकल सिग्नल को पहचानता है. इसके बाद यह सिग्नल को पहले से सेव प्रोफाइल से मिलाकर आपकी पहचान की पुष्टि करता है.

क्या यह सुरक्षित है?

ज्यादातर बायोमेट्रिक सिस्टम जैसे चेहरा, फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग को किसी न किसी तरीके से कॉपी किया जा सकता है. लेकिन सिर की वाइब्रेशन को कॉपी करना बेहद मुश्किल माना जा रहा है. भले ही कोई आपकी सांस लेने की गति की नकल कर ले लेकिन आपके सिर की बनावट और अंदरूनी संरचना को दोहराना लगभग असंभव है. यही वजह है कि यह सिस्टम ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है.

परफॉर्मेंस कैसी है?

एक रिसर्च में लगभग 10 महीनों तक 52 लोगों पर इस तकनीक का परीक्षण किया गया. इसमें पाया गया कि यह सिस्टम 95% से ज्यादा मामलों में सही यूजर की पहचान कर पाया जबकि गलत लोगों को पहचानने में 98% से ज्यादा मामलों में सफल रहा. इतना ही नहीं, इस टेक्नोलॉजी को 2025 में एक प्रमुख साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में खास सम्मान भी मिला.

भविष्य की लॉगिन टेक्नोलॉजी?

जैसे-जैसे VR और AR डिवाइस बैंकिंग, हेल्थ रिकॉर्ड्स और ऑफिस सिस्टम्स तक पहुंच का जरिया बन रहे हैं वैसे-वैसे सुरक्षित और आसान लॉगिन सिस्टम की जरूरत बढ़ रही है. VitalID इस दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है जहां यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी बस हेडसेट पहनते ही सिस्टम खुद पहचान लेगा कि आप ही असली यूजर हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में