Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार पर बड़ी कार्रवाई, पांच शिकारी गिरफ्तार…

Share

धमतरी/उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओडिशा वन विभाग की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद की गई है। बताया गया है कि आरोपी गुलेल से उड़न गिलहरी तथा तीर-धनुष से कोटरी नामक वन्यजीव का शिकार कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में एक ओडिशा का प्लांटेशन चौकीदार भी शामिल है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के गरियाबंद क्षेत्र के इंद्रागांव (बुधराजपुरी) बीट के पीलपखर जंगल के कक्ष क्रमांक 1204 में अवैध शिकार की सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जब्बर पिता तारिया कुमार, मनीराम पिता तुलसीराम पारधी, गुड्डू पिता पोड़ेराम कुमार तथा लक्ष्मण पिता तुलसीराम पारधी शामिल हैं। सभी आरोपी ओडिशा के नवापारा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत पीओआर प्रकरण क्रमांक 16/392, दिनांक 13 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम कोलिहाल (ओडिशा) के एक व्यक्ति के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद की गई है। इसके अलावा फरार आरोपी गुड्डू के घर से वन्यप्राणी (बयान के आधार पर कोटरी) का कच्चा मांस भी जब्त किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शिकार प्रकरण में पांच अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शिकार किए गए वन्यजीवों को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से लगभग 50 किलोमीटर दूर ले जाकर बेचते थे। इससे पहले टीम ओडिशा के नवरंगपुर, कालाहांडी, बोलांगीर और रायगढ़ा जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई कर चुकी है।

पूरे अभियान का संचालन वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। कार्रवाई में सहायक संचालक उदंती, परिक्षेत्र अधिकारी इंद्रागांव, दक्षिण उदंती वन परिक्षेत्र तथा ओडिशा के नवापारा वनमंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही वनरक्षक, वनपाल, सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय स्टाफ ने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में