धमतरी/ शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117 के तहत 4 वाहनों पर चालान किया। प्रत्येक वाहन पर 300 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बरती जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से लगातार जांच की जा रही है और शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 🚦
