Breaking

धमतरी को मिला नया उद्योग: ग्राम छाती में बनेगा 25 करोड़ का आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट…

धमतरी: घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग, तीन सिलेंडर जब्त…

धमतरी: बकाया टैक्स नहीं चुकाने पर निगम की सख्त कार्रवाई, 6 दुकानें सील…

GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली…

भखारा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत…

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश….

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

धमतरी: गंगरेल मरादेव के पास ई-रिक्शा पलटा, 5 घायल | नहर नाका चौक के पास सड़क हादसे में 2 घायल…

LinkedIn का बड़ा एक्शन! AI से तय होगा आपका फीड, अब नहीं कर पाएंगे ये काम, जानिए क्या बदल जाएगा…

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 5 लोग घायल…

जब दुनिया के मिडिल में है नहीं तो क्यों कहते हैं इसे ‘मिडिल ईस्ट’, किसने दिया था ये नाम?

iPhone खरीदना हो जाएगा बच्चों का खेल! सरकार ला सकती है नई स्मार्टफोन सब्सिडी स्कीम, जानिए पूरी जानकारी…

दुनिया में कितने देश बेचते हैं कच्चा तेल, जानें कहां पड़ता है सबसे सस्ता?

Chrome यूजर्स की मौज! अब AI की मदद से सेकेंडों में हो जाएंगे सारे काम, बदल जाएगा सर्च करने का तरीका…

Dark Transit: क्या है डार्क ट्रांजिट? जिसे समंदर में अचानक गायब हो जाता है जहाज, ईरानी नेवी को ऐसे ही दिया जा रहा चकमा…

जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम मोहेरा पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, निराई माता मंदिर में किए दर्शन….

LPG सिलेंडर के इंतजार में न हों परेशान, खाना बनाने के लिए आज ही ऑर्डर कर लें काम के ये गैजेट…

खेतों में भीषण आग से 40-50 एकड़ फसल प्रभावित, किसानों की महीनों की मेहनत राख…

हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग…

ईरान को आतिशकदा क्यों कहते रहे हैं मुसलमान, जानें फारस का पारसियों से क्या है कनेक्शन?

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री…

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में आत्महत्या मामले की जांच के लिए पहुंचे संयुक्त संचालक…

करीब 3000 साल से 33 किमी चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक क्यों नहीं बढ़ाई गई इसकी चौड़ाई?

मुक्तिधाम विकास को मिली मंजूरी, वार्डवासियों ने महापौर का मुंह मीठा कर जताया आभार….

धमतरी को मिला नया उद्योग: ग्राम छाती में बनेगा 25 करोड़ का आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट…

Share

धमतरी/ जिले के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से धमतरी जिले के ग्राम छाती में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों, गौ पालकों और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

प्रस्तावित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के स्थापित होने से धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में उत्पादित दूध का संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा सकेगा। अभी तक कई बार दुग्ध उत्पादकों को उचित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिल पाता, लेकिन इस प्लांट के शुरू होने से दूध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी जिला कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में समृद्ध है। यहां बड़ी संख्या में किसान और गौ पालक डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना से स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को अपने दूध के लिए बेहतर बाजार मिलेगा और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि प्लांट के शुरू होने से दुग्ध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे घी, दही, पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पादों का निर्माण भी स्थानीय स्तर पर किया जा सकेगा। इससे डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महापौर ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ धमतरी को दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास का परिणाम है कि जिले में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धमतरी क्षेत्र में उद्योग की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में