भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर अहम निर्णय लेते हुए किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला स्तर की अनुशंसा के आधार पर घोषित की गई। जारी जानकारी के अनुसार यह निर्णय किरण सिंहदेव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), पवन साय (प्रदेश संगठन महामंत्री), रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर की सहमति एवं कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप लिया गया। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने अधिकृत सूची जारी की।

घोषित सूची में अवनेंद्र साहू को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अवनेंद्र साहू की सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर पकड़ से किसान मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेगी और किसान हितों पर काम होगा। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
