सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे दबिश, नगदी 3,110 रुपए व सट्टा सामग्री जब्त
धमतरी/ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी के माध्यम से जुआ खिला रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी का विवरण
आरोपी का नाम दिनेश सोनवानी (34 वर्ष), पिता भीखूराम, निवासी सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) है।

जब्त सामग्री
▪️ 01 नग सट्टा-पट्टी
▪️ 01 नग डॉट पेन
▪️ नगदी रकम 3,110/- रुपए
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
