ट्रायबर कार से 706 पौवा बरामद, तीन आरोपी जेल भेजे गए
धमतरी/ मगरलोड थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 706 पौवा देशी शराब जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बोरसी की ओर एक Renault ट्रायबर (CG-05-AQ-0938) में शराब ले जाई जा रही है।
पुलिस ने शराब भट्ठी रोड स्थित गौठान के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में 310 पौवा देशी मैदानी व 396 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। कार सहित कुल 5 लाख 72 हजार 320 रुपए की सामग्री जब्त की गई।

पुलिस ने केशव दास सोनवानी (24), दुर्गेश सोनवानी (25) और ललित महानंद (24) को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
चार मामले पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी ललित महानंद के खिलाफ थाना मगरलोड में पहले से चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
