धमतरी/ किले स्थित प्राचीन बुढेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को आचार्य श्री पंडित युवराज पांडेय जी के आगमन पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा पार्षदों के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
महापौर रोहरा ने कहा कि विद्वान आचार्यों का सान्निध्य समाज के लिए प्रेरणादायी होता है। ऐसे संत धर्म, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पार्षदगण, श्रद्धालु एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बुढेश्वर महादेव के दर्शन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।
