Breaking

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

धमतरी: 18 साल पुरानी मांग पूरी, बठेना स्कूल को मिला 10 लाख का तोहफा…

Sweden Lottery System: यहां लोग अपनी सैलरी का हिस्सा लॉटरी में भी करते हैं इन्वेस्ट, जानें इसे क्यों किया गया लीगल?

यूरोप तक तहलका मचाने वाली मिसाइलें किन-किन देशों के पास, जानें किसके पास सबसे लंबी रेंज?

धमतरी को मिली बड़ी सौगात: नालंदा परिसर 250 से बढ़कर होगा 500 सीटर…

Share

युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आधार

धमतरी/ जिले के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं ज्ञान आधारित विकास को नई ऊँचाई प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिले को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। नगर के प्रतिष्ठित नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन) को 250 सीटर से विस्तारित कर 500 सीटर किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह अत्याधुनिक एवं बहुमंजिला नालंदा परिसर लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे जिले के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथाअध्ययनशील नागरिकों को उच्चस्तरीय अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पूर्व में हटकेश्वर वार्ड में 250 सीटर नालंदा परिसर की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सतत प्रयासों, सक्रिय पहल एवं निरंतर संवाद के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस परियोजना को और अधिक व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए 500 सीटर की स्वीकृति दी गई। इस विस्तार से न केवल अध्ययन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि जिले में आधुनिक पुस्तकालय संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

निर्माण पश्चात नालंदा परिसर एक आकर्षक, भव्य एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक भवन के रूप में विकसित होगा। परिसर में शांत एवं सुव्यवस्थित अध्ययन वातावरण, डिजिटल संसाधन, ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई सुविधा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, लिफ्ट सुविधा तथा आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परिसर विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए राष्ट्रीय एवं रा…

 

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने 500 सीटर नालंदा परिसर को धमतरी जिले के शैक्षणिक वातावरण को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह परिसर विद्यार्थियों एवं युवाओं को शांत, आधुनिक एवं संसाधनयुक्त अध्ययन स्थल उपलब्ध कराएगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु सभी आवश्यक प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सरकार के गठन के पश्चात सुशासन की स्थापना हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। धमतरी के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं दूरदर्शी सोच का यह प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से धमतरी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और शिक्षा एवं अधोसंरचना क…

इसके अतिरिक्त परिसर में सी.सी. रोड निर्माण, पेवर ब्लॉक कार्य, बाउंड्रीवाल, गार्ड रूम, भव्य प्रवेश द्वार, लैंडस्केपिंग, बाह्य सेनेटेशन एवं जल आपूर्ति कार्य, बोरवेल, आर.सी.सी. नाली, सेप्टिक टैंक, एल.ई.डी. लाइटिंग, सोलर पैनल, ट्रांसफार्मर, सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। वहीं नॉन-एसओआर मद अंतर्गत आधुनिक फर्नीचर, पुस्तकों की समृद्ध व्यवस्था एवं टेंसाइल रूफ का प्रावधान रहेगा।

समग्र रूप से 500 सीटर नालंदा परिसर धमतरी जिले के युवाओं के लिए ज्ञान, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य का सशक्त केंद्र सिद्ध होगा तथा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान प्रदान करेगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में