Breaking

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

कुरूद को मिला नर्सिंग कॉलेज, शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा क्षेत्र…

Share

धमतरी/ धमतरी जिला अब छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक मानचित्र पर एक सशक्त केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। इसी क्रम में आज धमतरी जिले के विकासखंड मुख्यालय कुरूद में शासकीय विधि महाविद्यालय के समीप शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन समारोह विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य अतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। साथ ही नवीन स्टाफ क्वाटर का भी भूमि पूजन हुआ ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल. कौशिक, डी पी एम प्रिया कवर सहित जनप्रतिनिधि, …

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का नवीन भवन लगभग 8.68 करोड़ की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन में अत्याधुनिक कक्षाएँ, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक नर्सिंग लैब, सिमुलेशन लैब, पुस्तकालय, छात्रावास, प्रशासनिक कक्ष, ऑडिटोरियम, पेयजल, विद्युत एवं हरित परिसर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा।

मुख्य अतिथि विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि कुरूद का प्रत्येक युवा हुनरमंद बने, यही हमारा लक्ष्य है। नर्सिंग, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है जहाँ रोजगार के लिए पलायन नहीं, बल्कि कुरूद से ही प्रगति और सेवा के अवसर सृजित हों। नर्सिंग महाविद्यालय से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार और सेवा का सशक्त मंच भी प्राप्त होगा।

 

 

श्री चन्द्राकर ने कहा कि कुरूद के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यहां नर्सिंग महाविद्यालय की भी शुरूआत हो चुकी है। विद्यार्थियों को नर्सिंक की पढ़ाई करने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए लाईवलीहुड, बीए, एलएलबी, पॉलीटेक्निक जैसे संस्थान शीघ्र प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डांडेसरा, बड़ी करेली और कचना में औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह शैक्षणिक श्रृंखला कुरूद को बहुआयामी शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य है। कृषि महाविद्यालय जहां आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को सशक्त बना रहा है, वहीं विधि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज और अब नर्सिंग महाविद्यालय युवाओं को व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप के लिए सरकार ने नीति बनाई है। हमारा प्रयास है कि हम ऐसी मानसिकता को दूर करें, जो हमें आगे बढ़ने से रोकती है। हम ऐसी सोच बनाएं, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और आने वाली पीढ़ी को भावी चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनाएं। उद्यमशीलता इतनी मजबूत होनी चाहिए कि, हम समय बदल कर रख दें। उन्होंने इस लड़ाई के लिए अपने अपने आपको तैयार करने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में खुल रहे इन संस्थाओं से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा, काम को गुणवत्ता व समय पर पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में