पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में एक ऐसा दावा किया है जो चर्चा का विषय बन गया है. मथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंची पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि वे रोज गौमूत्र का सेवन करती हैं और इसी कारण उनका कैंसर ठीक हुआ. यह भेंट हाल ही में मथुरा में हुई थी, जिसकी जानकारी अनिरुद्धाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की.
क्या है नवजोत कौर का दावा?
अनिरुद्धाचार्य वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं कि नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कहा डॉक्टरों ने कभी उन्हें सिर्फ चार हफ्ते का समय बताया था, लेकिन कि वे प्रतिदिन गौमूत्र पीती रही. उनके अनुसार, गौमूत्र सेवन और आयुर्वेदिक आहार के कारण उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ और वे अब चार सालों से स्वस्थ जीवन जी रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर से उबरने में इसी पद्धति ने मदद की.

अनिरुद्धाचार्य का बयान और वीडियो
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो में कहा कि डॉ. नवजोत कौर आज भी गौमूत्र से स्नान और पान करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग गौमाता और गौमूत्र का मजाक उड़ाते हैं, उनके लिए यह उदाहरण है कि आयुर्वेदिक तरीकों से कैंसर जैसी बीमारी पर काबू पाया जा सकता है.
अनिरुद्धाचार्य ने दावा किया कि डॉक्टरों की भविष्यवाणी के विपरीत नवजोत कौर चार साल से जीवित हैं और इसे गौमाता की कृपा व आयुर्वेदिक डाइट का परिणाम बताया. उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की लंबी आयु की कामना की और कहा कि कैंसर से जूझ रहे लोग ऑनलाइन उपलब्ध डाइट को अपनाएं तो बीमारी को हरा सकते हैं. उन्होंने सिद्धू को समाज के लिए प्रेरणा बताया.
