धमतरी/ नगर पंचायत भखारा में थाना के पास शनिवार दोपहर गंभीर हादसा टल गया। सायकिल सवार को बचाते वक्त कार डिवाइडर से टकरा कर मेन रोड पर पलट गई।
कार चालक ने बताया कि वह गट्टासिल्ली धमतरी से रायपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही अस्पताल के चौराहे पर पहुंचे। एक व्यक्ति अपने सायकिल में मेन रोड पर लेकर आ गया और सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। सायकिल सवार को बचाने के लिए स्टेरिंग घुमाया तो कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सायकिल सवार कोसमर्रा निवासी गजेन्द्र कुमार साहू 70 वर्ष को कार से ठोकर लगी है। सड़क पर गिरने से उसे मामूली चोट आई है।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुँच कर पलटी कार को सीधा किया। जब तक धमतरी और रायपुर की ओर आने जाने वाले लोग वन वे रास्ता से आवाजाही किये। कार में रूपेन्द्र कुमार साहू, संजय साहू, गायत्री साहू, सरिता साहू बैठे थे। किसी को चोट नहीं लगी है।
